शादी के बंधन में बंधी ये मशहूर एक्ट्रेस, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधी ये मशहूर एक्ट्रेस, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें
Share:

जानी मानी मशहूर अभिनेत्री एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा बग्गा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज से शादी रचा ली है। कपल की ड्रीमी वेडिंग की फोटोज सामने आई हैं। उनकी शादी शिमला में परिवार और नजदीकी दोस्तों की उपस्थिति में हुई। दुल्हन के लिबास में नेहा बेहद खूबसूरत लगीं, उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना।

चोकर नेकपीस, नथ, मांग टीका, चूड़ों और कलीरों में सजी धजी नेहा स्टनिंग लगीं। उनके पति ने व्हाइट शेरवानी पहनी है। इसमें वो हैंडसम लगे। शादी की इन ड्रीमी तस्वीरों में कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। दोनों एक-दूसरे का होकर बेहद खुश हैं। शादी की हर फोटो में कपल क्यूट लगा है। रेस्टी की नजरें तो अपनी दुल्हन से हट नहीं रही है। वो प्यार से नेहा को निहारते नजर आए। नेहा और रेस्टी की जोड़ी प्रशंसकों के बीच मशहूर है। दोनों इंस्टा पर एंटरटेनिंग वीडियोज बनाते हैं। वे सोशल मीडिया के स्टार हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Resty Kamboj (@restykamboj)

बता दे कि दोनों 2019 में फिल्म के सेट पर मिले थे। नेहा फिल्म की हीरोइन थीं तथा रेस्टी एसोसिएट। उन्होंने साथ में वीडियो बनाया जो हिट हुआ। तत्पश्चात, वो कई वीडियो बनाने लगे। आहिस्ता-आहिस्ता उनकी दोस्ती प्यार में बदली। नेहा ने कई टेलीविज़न शोज में काम किया है। वो रब से सोणा इश्क, बानी- इश्क दा कलमा जैसे सीरियल में नजर आई हैं। नेहा फिल्म जंगली और Reejha में दिखाई दी थीं। नेहा का इंस्टाग्राम पर 1।4M का फैनबेस है। उनके पति रेस्टी भी एक्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। दोनों को शादी की ढेरों बधाई।

बिग बॉस में जबरदस्त होगा दिवाली का जश्न, कैटरीना कैफ की एंट्री से झूमे उठेंगे कंटेस्टेंट

खानजादी ने विक्की जैन के सामने कबूला अपना इश्क, बोली- 'पहले से ज्यादा पसंद करने लगी हूँ उसको'

बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने एल्विश यादव पर कसा तंज, बोले- 'बहुत दुख होता है जब...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -