इस मशहूर एक्टर की बेटी ने किया सुसाइड, सदमे में फिल्म इंडस्ट्री
इस मशहूर एक्टर की बेटी ने किया सुसाइड, सदमे में फिल्म इंडस्ट्री
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कंपोजर, एक्टर एवं प्रोड्यूसर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी मीरा का निधन हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मीरा ने खुदखुशी की है। 19 सितंबर की सुबह मीरा ने अपने घर में फांसी लगाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई स्थित घर में मीरा ने खुदखुशी की। तत्पश्चात, उनकी बॉडी को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित किया। 

प्राप्त खबर के अनुसार, मीरा डिप्रेशन में थी। वो किसी चीज को लेकर बहुत परेशान थी। इसके लिए उनका उपचार भी चल रहा था। 16 वर्षीय बेटी के निधन ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। अभिनेता विजय एंटनी और उनका परिवार सदमे में है। प्रातः 3 बजे परिवार को मीरा की मौत के बारे में मालूम पड़ा। हाउस हेल्प ने मीरा के रूम में उसकी बॉडी देखी थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

16 वर्षीय मीरा चेन्नई के लोकप्रिय स्कूल में पढ़ रही थी। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और प्रशंसक विजय एंटनी के साथ हुई इस शॉकिंग घटना पर दुख जता रहे हैं। इस समय विजय का परिवार बुरे समय से गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक विजय एंटनी और उनके परिवार को हिम्मत दे रहे हैं। बता दे कि विजय तमिल सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वे लोकप्रिय कंपोजर हैं। कई वर्षों तक उन्होंने म्यूजिक कंपोज करने का काम किया। तत्पश्चात, वो प्रोड्यूसर, अभिनेता, सिंगर, लिरिसिस्ट, एडिटर, ऑडियो इंजीनियर तथा डायरेक्टर बने। 2005 में विजय ने बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू किया था। वो भारत के पहले म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्होंने 2009 में बेस्ट म्यूजिक कैटिगरी में सॉन्ग Naaka Mukka के लिए कान्स गोल्डन लॉयन अवॉर्ड जीता। उनका ये गाना 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में प्ले हुआ था।

दो अक्षय, एक एपिक अनुभव

फिल्म राउडी राठौड़ के पोस्टर को पेंटर्स से पेंट करवाया गया था

'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार का शारीरिक और मानसिक एवोल्यूशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -