ये शाम मस्तानी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
ये शाम मस्तानी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। स्वरांगन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ये शाम मस्तानी के आयोजन में मंचासीन अतिथि समाजसेवी महेश सीतलानी, नीलू वर्मा, अनवर पटेल, अरविंद पांचाल, सुभाष जोशी द्वारा माँ वीणा पाणी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत ग्रुप संचालक शिव हरदेनिया एवं हर्ष मिश्रा इंदौर द्वारा किया गया। 

सिद्धान्त हरदेनिया के निर्देशन में किशोर दा खण्डवा वाले की याद में कालिदास अकादमी पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में अनमोल सक्सेना मुम्बई मुख्य आकर्षण केन्द्र रही। डॉ. संजय विश्वास को किशोर दा अलंकरण सम्मान से अतिथियों द्वारा नवाजा गया। राजेन्द्र सिंह सोलंकी, संजय कौशिक, रवि चौबे, गजेन्द्र प्रतापसिंह, प्रियंका पांडे, सुदेशना दत्ता, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. रीना दुबे, डॉ. कीर्ति जायसवाल, शेफाली चतुर्वेदी, मनीष रेशमियां, संभव करकरे द्वारा दिल तो है दिल का ऐतबार क्या कीजे, दिल ने फिर याद किया आदि गानों की प्रस्तुति दी। 

अतिथियों द्वारा कलाकारों को स्मृति चिह्न दिए गए। एक चतुरनार बड़ी होशियार पर संदेश गेहलोत एवं विजय जोशी ने प्रस्तुति दी। संगीतकार जयेन्द्र रावल के साथ कलाकारों ने संगीत दिया। मंच संचालन नम्रता जायसवाल ने किया। आभार शिवानी हरदेनिया ने माना।

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए अधिग्रहित की जाएगी 400 बसें

नशे के विरुद्ध इंदौर पुलिस का कड़ा "प्रहार", 2 हुक्का बार को भी किया गया सील

इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव की हुई शुरुआत, देश – विदेश के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने लिया भाग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -