सेक्स रैकेट कांड में गिरफ्तार हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस
सेक्स रैकेट कांड में गिरफ्तार हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस
Share:

मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मामले में एक भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह भोजपुरी अभिनेत्री अभिनय में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाती थी तथा उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलती थी। 

प्राप्त खबरों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है तथा मामले में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, उनकी सामाजिक सेवा शाखा ने यह अभियान चलाया था एवं छापेमारी के पश्चात् तीन मॉडल को एक्ट्रेस के चंगुल से मुक्त करवाया गया है। पुलिस को आरे कॉलोनी क्षेत्र के रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की खबर प्राप्त हुई थी। पुलिस ने अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फेक ग्राहक को होटल भेजा। एक ही नाम होने की वजह से एक्ट्रेस जाल में फंस गई तथा सौदे के लिए राजी हो गई। वह हर मॉडल के लिए 50,000 से 80,000 रुपए की कीमत की बातचीत करते हुए पकड़ी गई।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय सुमन कुमारी भोजपुरी अभिनेत्री है, जो ग्राहकों को मॉडल सप्लाई करती थी। ये मॉडल फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं तथा संघर्ष के दौर से गुजर रही थीं एवं इन्हें पैसों की आवश्यकता थी। सुमन कुमारी ने उनसे संपर्क किया तथा देह व्यापार में धकेल दिया। सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लैला मजनू के अतिरिक्त, उन्होंने बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

प्रदेश में मौसम ले रहा बार-बार करवट, जानिए आपके शहर का हाल

कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री शिवराज का पलटवार, राहुल गाँधी पर कसा तंज

भारतीय नाम से जाने जाएंगे नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -