अचानक हो रहा है दांत में दर्द तो काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे
अचानक हो रहा है दांत में दर्द तो काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे
Share:

दांत के दर्द से दुनिया में कई लोग परेशान रहते हैं। यह दर्द कभी-कभी बहुत तेज होता है तो कभी-कभी अचानक ही उठ जाता है। हालाँकि इस समस्या की वजह भी हम खुद ही होते हैं क्योंकि न तो हम खाना सही तरीके से खाते हैं और न ही हमें बार-बार या कम से कम रात में सोने से पहले ब्रश करने की आदत ही होती है। अगर दिन में दो बार ब्रश करें तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं दांतों में अचानक से दर्द होने के घरेलू उपाय। यह उपाय करने से आपको दांत के दर्द से छुटकारा मिलेगा। 

खारे पानी का कुल्ला- दांत दर्द से छुटकारा पाने का सबसे कारगर और आसान तरीका यही है। आपको बस इतना करना है कि उबलते पानी में नमक डालें, इसे घुलने दें और फिर इस पानी से अपना मुंह कुल्ला करें। जी दरअसल यह एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है और आपके मुंह से पार्टिकल्स को बाहर निकालता है।

ठंडा सेक- अगर आप दांत दर्द को ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए एक और आसान उपाय सूजन वाले एरिया को बर्फ से कंप्रेस करना है। जी हाँ, जहां आपको दर्द हो रहा हो वहां आइस पैक को दबाएं। आपको बता दें कि आइस पैक उस एरिया को सुन्न कर देगा और दर्द को कम करेगा।

लौंग- दांत दर्द का इलाज करने का एक प्राचीन तरीका लौंग माना जाता है। जी दरअसल यह बेहद फायदेमंद होती है जिसे प्रभावित एरिया पर रगड़ा जा सकता है। आप चाहे तो लौंग के तेल को निकालकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं, इससे आपको दर्द से निश्चित रूप से राहत मिलेगी।

चाय की थैलियां- दांतों के दर्द में पुदीने के टीबैग्स फायदेमंद होते हैं। जी दरअसल दर्द कम होने तक प्रभावित एरिया के खिलाफ कुछ मिनट के लिए एक गुनगुने टीबैग को पकड़ें। ये दर्द को ठंडा और सुन्न कर देगा।

लहसुन- लहसुन में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज होते हैं जिनका इस्तेमाल दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में आप लहसुन को कुचलकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं या लहसुन के एक टुकड़े को चबा सकते हैं। यह आपको दर्द से राहत देगा और सूजन को कम करेगा।

क्या होता है सिरदर्द: जानिए प्रकार, कारण, दवाइयां, योगा और घरेलू उपचार

पुरुषों के लिए वरदान है दालचीनी, इन समस्याओं से मिलती है राहत

मसूड़ों के दर्द से हैं परेशान तो ऐलोवेरा का करें इस्तेमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -