हर मानव के जीवन से जुड़े है ये सवाल
हर मानव के जीवन से जुड़े है ये सवाल
Share:

मानव जीवन सवालों से घिरा हुआ है। हर इंसान के मन में कुछ सवाल होते हैं जिनका जवाब वह जीवन के अंत तक तलाशते रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सवाल बताने जा रहे हैं जो धरती के हर मानव से जुड़ा हुआ है।

जीवन का उद्देश्य क्या है ? जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है - जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!! 

जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ? जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया - वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!! संसार में दुःख क्यों है ?

लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!! ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ? ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!!

क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ? कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है - उस महान कारण को ही आध्यात्म में ईश्वर कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!!

भाग्य क्या है ? हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!!

इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ? रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!!

 

ख़ूबसूरती के बाद भी आखिर तोता क्यों रहता है पिंजरे में और कौआ आजाद

इसलिए भगवान शिव धारण करते है बाघ की खाल

सांईबाबा की बातों से कुलकर्णी को मिला ज्ञान

जाति से नहीं इंसान कर्म से महान बनता है

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -