ख़ूबसूरती के बाद भी आखिर तोता क्यों रहता है पिंजरे में और कौआ आजाद
ख़ूबसूरती के बाद भी आखिर तोता क्यों रहता है पिंजरे में और कौआ आजाद
Share:

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस धरती पर जो भी चीज है वह भगवान के ही दिशा निर्देश के द्वारा पनपी है। और जो भी जीव रहते हैं वह भी भगवान के ही द्वारा बनाये हुए हैं। धरती पर मौजूद समस्त अपनी अलग योग्यता रखते हैं। हर जीव के पास अपना अलग गुण होता है और वह गुण उसके लिए उपयुक्त है। इन्ही जीवन से सम्बिध आज हम आपसे इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं जो कि एक कथा के माध्यम से बताया गया है। यह कथा एक तोते और एक कौआ कि है।

हम सभी इस बात को जानते है की कौआ का रंग काला होता है। और तोता बेहद खूबसूरत पक्षी होता है। लेकिन आपको बता दे की ऐसा शुरू से नहीं था। भगवान ने इन दोनों को ही 1 रंग का पक्षी बनाया था, कौए को तो इस बात से कोई परेशानी नहीं थी लेकिन इस बात से तोता खुश नहीं था.  उसने भगवान को बोला की मुझे कुरूप और काला बनके नहीं रहना मुझे सुन्दर बनना है। तो भगवान ने तोते की बात मान ली और उसे सुन्दर पक्षी बना दिया। आज अगर हम देखे तो भगवान ने तोते को सुन्दर तो बनाया लेकिन उससे उसकी आज़ादी छीन ली। 

आज कौए तो आज़ाद होकर इधर से उधर उड़ता है, उसे कोई बंदिश में नहीं रखता न ही पिंजरे में रखता है लेकिन तोते को अपनी आज़ादी खोनी पड़ी। खूबसूरत होने की वजह से लोग तोते को पिंजरे में रखने लगे और उसकी खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गयी है। इस कहानी से हमें ये सीखने को मिलता है की जिसको भगवान ने जैसा बनाया है उसे उन्ही गुणों और अवगुणों को स्वीकार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं सोचना चाहिए की मेरा रंग गोरा क्यों नहीं है, में काला क्यों हूँ आदि। हम सब एक है और बनाने वाला भगवान भी एक है।

 

कभी कभी छोटो की सीख बड़ों के लिए कारगर सिद्ध होती है

इसलिए भगवान शिव धारण करते है बाघ की खाल

जाति से नहीं इंसान कर्म से महान बनता है

धार्मिक ग्रंथ जो मानव को बनाते है महान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -