ये मूवीज है महिलाओं के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित
ये मूवीज है महिलाओं के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित
Share:

महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन सशक्त महिलाओं के जीवन पर आधारित हैं, जिनपर पूरे देश को फक्र है। आज हम उन महिलाओं के बारें में बात करने वाले है, जिनपर फिल्में बनीं और लोगों को भी पसंद आने वाली है। महिलाओं पर आधारित ये फिल्में बेहद ही खास हैं।

छपाक: 2020 में आई 'छपाक' एसिड अटैक पीड़िता की कहानी के बारें में बताया गया है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म की कहानी एक 15 वर्ष की लक्ष्मी की है, जिसने एक युवक को शादी से मना किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया गया था।

गुंजन सक्सेना- 2020 में लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना पर मूवी बनी, सक्सेना एक इंडियन एयर फाॅर्स ऑफिसर और पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट हैं। सक्सेना को कारगिल गर्ल के नाम से भी पहचाना जाता है। सक्सेना 1994 में IAF में शामिल हुई थीं और 1999 के कारगिल युद्ध में जाने वाली एकमात्र महिला थीं। इस मूवी में जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार अदा किया था।

मेरी कॉम: 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन रहीं बॉक्सर एम सी मेरी कॉम किसी परिचय की मोहताज बिलकुल भी नहीं है। मेरी कॉम के जीवन पर बनी मूवी में उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा ने अदा किया था। मेरी कॉम को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें पद्म भूषण, अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री, खेल रत्न शामिल हैं।

प्रियंका और दीपिका को टक्कर देने के लिए हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही आलिया भट्ट

‘प्रेम रतन धन पायो’ में अपने किरदार को लेकर स्वरा भास्कर ने किया बड़ा खुलासा

वारंट जारी होने के बाद सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "मुझे प्रताड़ित करने के लिए...."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -