ये हैं इस वीक के बिग बॉस के टॉप 5 खिलाड़ी, जानिए किसने मारी बाजी?

ये हैं इस वीक के बिग बॉस के टॉप 5 खिलाड़ी, जानिए किसने मारी बाजी?
Share:

टीवी का चर्चित और सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इसी कड़ी में बिग बॉस के सीजन 17 भी बहुत पसंद किया जा रहा है। इस बार शो में अलग-अलग फील्ड से जुड़े लोगों ने बतौर प्रतियोगी ने घर में एंट्री की है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतियोगियों के बीच जीत को लेकर बहुत कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के घर से अब तक कई प्रतियोगियों को बाहर का रास्ता दिखा गया है। ऐसे में अब इस सप्ताह का लोकप्रियता सूची सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में दोनों मैरिड कपल को पछाड़ इस प्रतियोगी ने नंबर वन पर अपनी जगह बनाई है।चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन इस लिस्ट में सम्मिलित हैं।  

ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 5 मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की एक सूची जारी की है। यह लिस्ट 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच प्रतियोगियों की लोकप्रियता पर है। इसमें दोनों मैरिड कपल यानी अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा सम्मिलित हैं, लेकिन उन्हें मात देते हुए लॉकअप फेम मुनव्वर फारुकी ने बाजी मारी हैं। मुनव्वर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। अंकिता ऑरमैक्स की लिस्ट में दूसरे नंबर हैं। तीसरे नंबर पर ऐश्वर्या शर्मा और चौथे पर विक्की जैन हैं। पांचवें नंबर पर नील भट्ट हैं। इस बार की टॉप 5 लिस्ट वाकई में बहुत दिलचस्प है। 

आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार की कमान सलमान खान के स्थान पर करण जौहर ने संभाली है। बिग बॉस के घर में आते लोगों को करण का एंग्री मैन अवतार देखने को मिल रहा है। एक एक करके करण प्रतियोगियों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। यहां तक करण ने तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या को बिग बॉस के घर से आउट कर दिया। वहीं, शनिवार के वार में करण, विक्की जैन के विनर प्लान का खुलासा करेंगे। 

शहनाज गिल के नए वीडियो ने जीता फैंस का दिल, जबरदस्त अंदाज में आई नजर

आखिर क्यों X पर उठी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को बॉयकॉट करने की मांग? इस वजह से भड़के फैंस

CID के इस मशहूर एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -