भजन गाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे
भजन गाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे
Share:

कांचीपुरम: तमिलनाडु के दक्षिण भारतीय शहर कांचीपुरम स्थित वरदराज पेरुमाल मंदिर (Varadaraja Perumal Temple) में धार्मिक जुलूस के चलते भजन गाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच जंग छिड़ गई। इसके चलते दोनों ओर से जमकर मारपीट की गई और मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंच गया। बुधवार को वडकलाई एवं थेनकलाई ब्राह्मणों के बीच सदियों पुराना विवाद मारपीट में बदल गया।

परंपरागत श्रद्धालुओं का मानना है कि वरदराज पेरुमल ने देवराज के पेरुमल मंदिर का निर्माण किया है। वरदराज पेरुमाल मंदिर प्रभु श्री विष्णु को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है जिसे दिव्य देशम कहा जाता है तथा यहां विष्णु के वह 108 मंदिर हैं जहां 12 आलवार संतों ने तीर्थ करा था। पझाइयासिवरम में परिवेत्तई समारोह के चलते यह झड़प हुई। मंदिर की प्रतिमा को मुथियालपेट्टई, अय्यनपेट्टई, करुक्कुपेट्टई, धिम्मिराजमपेट्टई, कीझाडी ओटिवक्कम, वेंचुरी, वलजाबाद, पुलियांबक्कम तथा फिर कंदुरुली से होकर ले जाया गया था।

वही इस मंदिर से दो ब्राह्मण संप्रदाय वडकलाई एवं थेनकलाई जुड़े हुए हैं तथा दोनों के बीच विवाद सदियों पुराना है। ऐसे आयोजनों के चलते पवित्र भजन सबसे पहले किसे गाना चाहिए इसे लेकर विवाद हमेशा रहा है तथा अब मामला अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। बुधवार को जुलूस के चलते एक बार फिर इस मुद्दे पर विवाद छिड़ गया कि किस संप्रदाय के भजन गाने चाहिए। देखते ही देखते झगड़ा हाथापाई में बदल गया तथा दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर बेरहमी से हमला कर दिया। औपचारिक रूप से कोई शिकायत नहीं दिए जाने की वजह से पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

ये है भारत की बेस्ट सेलिंग कार, लोगों को पसंद आ रही है ये शानदार एसयूवी

रोल्स रॉयस 19 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जानिए कितनी होगी कीमत!

भारत में इन 5 लग्जरी कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड, आपको कौन सी पसंद है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -