'देश में 500 स्टार्टअप होते थे, अमृत काल में 19 हजार पार हुई संख्या': रक्षा मंत्री राजनाथ
'देश में 500 स्टार्टअप होते थे, अमृत काल में 19 हजार पार हुई संख्या': रक्षा मंत्री राजनाथ
Share:

पटना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस वक़्त भारत अमृत काल से गुजर रहा है। हमलोग 2047 तक भारत को विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाकर खड़ा कर देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस योग्यता तक पहुंचाने में जो शिक्षक का योगदान रहा है उसको भूलना नहीं चाहिए। जब मैं यूपी के शिक्षा मंत्री बनने के पश्चात् कही जा रहा था तब मेरे शिक्षक मिले जिनका मैं पैर छुआ। आप पढ़ाई करते है तो अध्यापकों का केवल गुण देखो अवगुण नहीं। यह दीक्षांत कार्यक्रम नहीं है, दीक्षांत है। दीक्षांत से संस्कार का बोध होता है। आपने कभी पढ़ा होगा 'इंफोसिस वर्सेज अलकायदा', इसमें लिखा गया है, पढ़ने वाले सभी है मगर अपने पढ़ाई का सही उपयोग ही शिक्षा का संस्कार है। यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार आयोजित द्वितीय दीक्षांत कार्यक्रम में कही।

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता। भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है, अर्थव्यवस्था में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। 2027 तक भारत इकोनॉमी में प्रथम स्थान पर होगा। हम लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी तेजी से काम कर रहे हैं, जिसमें नौजवानों का मुख्य योगदान है। नौजवानों द्वारा आजकल स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं, पहले मात्र 400-500 स्टार्टअप हुआ करता था। आज के वक़्त में देश में तकरीबन 19000 से ज्यादा स्टार्टअप हो गए हैं। नई टेक्नोलॉजी पर काम करने से भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग देश के सबसे पड़े परीक्षा UPSC में भी टॉप करते हैं तथा पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त करते है। वहीं हरदम से देखा गया है कि बिहार एवं यूपी पर पंडित चाणक्य का हाथ सदैव रहा है। तीन गुना भारत पर मगध का राज रहा है, यहां के लोग हर जगह मिलेंगे। हमारी सोच अनुमंडल स्तर पर भी चिकित्सा महाविद्यालय की सोच रखनी चाहिए। यह यूनिवर्सिटी बिहार के बच्चों को अलग आयाम दे रहा है। प्रत्येक वर्ष बिहार से लगभग 15 लाख बच्चों में से केवल 6 लाख बच्चे ही बिहार में रहते हैं, बाकी सब पढ़ाई के लिए बाहर चले जाते है।

इस तरह आप भी बनाएं पनीर टिक्का, हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां

साक्षी मलिक का बड़ा बयान, कहा- "हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये मुद्दा सुलझेगा..."

जुनैद बनना चाहता है हिन्दू, सीएम योगी से लगाई गुहार, लेकिन जान का दुश्मन बन बैठा उसी का परिवार !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -