'मोदी के सामने सिर्फ राहुल हैं, पुरा देश मान चुका है यह बात..', सीएम गहलोत का बड़ा बयान
'मोदी के सामने सिर्फ राहुल हैं, पुरा देश मान चुका है यह बात..', सीएम गहलोत का बड़ा बयान
Share:

जयपुर: राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की है। गहलोत ने कहा कि देश मान चुका है कि मोदी जी के सामने केवल राहुल गांधी हैं, कोई माने या न माने। उन्होंने कहा कि हमारे सभी सम्मानित नेता (अन्य दलों से) मेरे मन में उन सभी के लिए आदर है, किन्तु वास्तविकता यह है कि कांग्रेस ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है और उसके पास राहुल गांधी के रूप मे एक अद्भुत नेता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी एक जननायक के रूप में सामने आए हैं।

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस एक अखिल भारतीय और सच्ची राष्ट्रीय पार्टी है। यह हर गांव में है। भाजपा अब सत्ता में है, मगर एक दौर था, जब उसके पास संसद में महज दो सीटें थीं। इसलिए सीटों की तादाद पर नहीं जाना चाहिए, जब जनता ठान लेगी तो कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुद्दे सभी दलों के लिए समान हैं। अडानी तो छोड़िए, अहिंसा, मंहगाई, बेरोजगारी के मुद्दे हैं। प्रधानमंत्री बोलने में चतुर हैं, तो चतुराई कब तक चलेगी।

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि मुद्दा कोई भी हो, पूरा विपक्ष एकजुट है। आप जनता के मूड के संबंध में कभी नहीं जान सकते। मैंने इसे इंदिरा गांधी के दौर में देखा था। अटल बिहारी वाजपेयी के वक़्त में भी इंडिया शाइनिंग एंड फील गुड की बात होती थी, किसी को बहोरसा नहीं होता था कि वाजपेयी सरकार हार भी सकती है, मगर वह हार गए। देश इसका गवाह है। उन्होंने कहा कि इस देश के लोगों का मजबूत सामान्य ज्ञान असाधारण है, वे अनपढ़ हो सकते हैं, मगर उनका सामान्य ज्ञान बेजोड़ है।

'संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह बोलने की आज़ादी नहीं..', मोदी सरकार पर जमकर बरसे खड़गे

पत्नी ने नहीं दिए पैसे, तो सनकी पति ने रस्सी से गला घोंट कर मार डाला

'मोदी कैबिनेट में 2 बार ऑफर किया गया मंत्रिपद, मैंने ठुकराया..', वरुण गांधी का बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -