समुद्र की लपटों में बही खुशियां, वीडियो देख काँप जाएंगी रूह
समुद्र की लपटों में बही खुशियां, वीडियो देख काँप जाएंगी रूह
Share:

सांगली: महाराष्‍ट्र के सांगली जिले में रहने वाले एक ही परिवार के 3 व्यक्ति ओमान में समुद्र में डूब गए। अपने डूबते बच्‍चों को बचाने के लिए पिता समुद्र में कूद गए, मगर वो भी डूब गए। इन लोगों को खोजने के लिए बचाव कार्य जारी है। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में सांगली के जत गांव के रहने वाले शशिकांत म्हामणे, उनकी 9 वर्षीय बेटी श्रुती एवं 6 वर्षीय बेटा श्रेयस समुद्र में डूब गया। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर शशिकांत दुबई की एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं।

वही उनकी पत्‍नी सारिका भी उनके साथ दुबई में ही रहती हैं। कहा जा रहा है कि रविवार को शशिकांत अपनी फैमिली एवं कुछ दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए ओमान गए हुए थे। ओमान में सलाल्हा नाम की जगह पर शशिकांत अपने परिवार एवं मित्रों के साथ समुंद्र से आ रही ऊंची लहरों का लुत्फ़ उठा रहे थे। इसी के चलते एक बहुत बड़ी लहर आई, जिसमें शशिकांत के दोनों बच्चे और कई अन्‍य लोग बहते हुए समुद्र के भीतर चले गए। 

वही समुद्र में डूबने के बाद शशिकांत एवं उनके बच्चों की खोजबीन जारी है। रॉयल ओमान पुलिस उन्‍हें तलाश रही है। ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को कहा कि मुघसेल बीच पर उपस्थित घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। लहर आने के बाद 8 व्यक्ति गिर गए थे। दुर्घटना के बाद 3 व्यक्तियों को कुछ देर बाद ही बचा लिया गया था। वही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बड़ी खबर! जुलाई की इस तारीख से फ्री में लगेगी बूस्टर डोज

मार्च 2023 तक भारत की मुद्रास्फीति दर लगभग 5 प्रतिशत होने की संभावना

बसपा नेता हाजी याक़ूब की 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी कुर्क, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -