इन पेड़ पौधों के पूजन से मिलेंगे अनेक लाभ, देवी-देवता होंगे प्रसन्न
इन पेड़ पौधों के पूजन से मिलेंगे अनेक लाभ, देवी-देवता होंगे प्रसन्न
Share:

हिन्दू धर्म में प्रकृति को पूजनीय कहा जाता है धरती व नदियों को माँ कहा जाता है तथा पेड़ पौधों का पूजन किया जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  व्यक्ति अपने पुरे जीवन काल में तीन कैल के पेड़, तीन बेल के पेड़, तीन आंवले के पेड़, पांच आम के पेड़, एक नीम का पेड़ और दस इमली के पेड़ लगाता है। तो उस मनुष्य को पुण्यात्मा के श्रेणी में शामिल किया जाता है, आइए कुछ ऐसे पेड़ो के बारे में जानते है जो हिन्दू धर्म में अति पूजनीय है।  

केले का पेड़ - हिन्दू धर्म में केले का पेड़ अति पूजनीय माना जाता है किसी भी धार्मिक कार्यो में केले के पत्तो व केले का प्रयोग किया जाता है। भगवान विष्णु माँ लक्ष्मी को केले के पत्तो पर यदि भोग लगाया जाए तो वे अति प्रसन्न होते है। केले के पेड़ का भी पूजन होता है और प्रसाद भी दिया जाता है।

नारियल का पेड़ - नारियल के पेड़ का महत्त्व पूजा स्थल में विशेष माना गया है नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। भारत में मुख्य रूप से नारियल के पेड़ केरल, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में देखने को मिलते है। नारियल का पेड़ मंगल माना जाता है।

नीम का पेड़ - नीम के पेड़ को माँ दुर्गा का प्रतिक माना जाता है कुछ क्षेत्रों में "नीमारी" देवी के रुप में पूजा जाता है। यह कई सौ सालो से भारत में पाया जाता है। नीम के पेड़ में बहुत सारी चमत्कारी औषधीय गुणों की भरमार होती है।

पीपल का पेड़ - हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ से लेके पत्तो व जड़ो की भी पूजा होती है। ऐसा माना जाता है पीपल के पेड़ में कण-कण में देवी देवताओ का निवास होता है। महाभारत में भगवान श्री कृष्ण कहते है 'हे पार्थ वृक्षों में मैं पीपल हूं.' पीपल के पेड़ के हर एक तत्व जैसे पत्ते, छाल, बीज, फल, दूध, कोपल, लाख और जटा सभी बहुत काम आते है।

विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ होगा हरिहर भूमिपूजन समारोह

नीलम रत्न धारण करने से हो सकते है यह लाभ, जानिए किस राशि के जातक कर सकते धारण

घर के पर्दो में छुपा है वास्तु शास्त्र का बड़ा राज़, जानिए पूरा सच    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -