शॉपिंग करते वक्त युवक को आया अटैक, और फिर..
शॉपिंग करते वक्त युवक को आया अटैक, और फिर..
Share:

हर्ट अटैक का केस इतना आम हो गया है कि आए दिन कहीं भी, किसी को भी हर्ट अटैक भी आ जाता है। अगर जल्द ही CPR न दिया जाए तो शख्स की जान भी चली जाती है। इसी तरह की एक झकझोर देने वाली घटना में एक शख्स को हर्ट अटैक आ गया और उसका सौभाग्य रहा कि एक डॉक्टर भी वहां मौजूद रहे। घटना बेंगलुरु के एक शॉपिंग स्टोर की है जहां डॉक्टर को मरीज को CPR देते देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने साझा किया।

ख़बरों का कहना है कि, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शॉपिंग स्टोर में शख्स शॉपिंग करने आया था, जहां उसे दिल का दौड़ा पड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसी स्टोर में एक डॉक्टर भी शॉपिंग करने पहुंचे थे। वह जल्दी से शख्स की तरफ दौड़े और उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन या CPR दिया और वह ठीक हुआ। वीडियो को डॉक्टर के बेटे ने ट्विटर पर शेयर किया, जो घटनास्थल पर मौजूद था।

 

10 मिनट में बच गई जान: डॉक्टर के बेटे ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि शख्स को उसके डॉक्टर पिता ने 10 मिनट तक CPR दिया, जिससे वह दोबारा उठकर खड़ा हो पाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जमीन पर लेटा हुआ है और डॉक्टर उसके चेस्ट को पुश कर रहे हैं, ताकी उसे सांस आ सके और ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल हो सके। डॉक्टर की तमाम कोशिशों के उपरांत वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि शख्स आंखे खोलता है और खांसता हुआ नजर आता है।

कोरोना से कराह रहा चीन, लाखों मौतों की आशंका, पहली बार जिनपिंग ने माना- ये मुश्किल वक्त

आज ही के दिन लागू हुई थी 'भारतीय दंड संहिता', जानिए 1 जनवरी का इतिहास

नए साल पर रूसी मिसाइलों से दहला कीव, दुनियाभर में जश्न, मगर कराह रहा यूक्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -