महिला को नौकरी का झांसा दे कर युवक ने की सारी हद पार
महिला को नौकरी का झांसा दे कर युवक ने की सारी हद पार
Share:

ग्वालियर। शहर में एक युवक ने महिला को नौकरी का झांसा दे कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने पहले महिला को उसके पति के खिलाब भड़काया और उसके मन में पति के खिलाफ मनमुटाव कराया। योजना में सफल होने के बाद आरोपी नौकरी का झांसा दे कर महिला को ग्वालियर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसे कुछ समय बाद ज्यादा सैलरी पर नौकरी लगने की बात कह कर इंदौर भी ले जा कर वहा भी उससे शारीरिक शोषण किया। सच सामने आने पर महिला ने वापस आकर इस मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पीड़िता महिला (25) लांच क्षेत्र निवासी द्वारा बताया की वह अपने मायके में रह रही है। महिला के गांव में रहने वाले आरोपी विवेक जाटव ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पहले विवेक ने पति के खिलाफ गलत बातें महिला के मन में भरीं। जिससे पति से उसका मनमुटाव हो गया। इसके बाद विवेक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नौकरी लगवाने के नाम पर ग्वालियर लेकर आया। एकांत स्थान पर उसे धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। साथ ही मुंह खोलने पर बदनामी की धमकी दी। 

इसके बाद 10 अक्टूबर 2022 को आरोपी ने महिला को इंदौर में किसी कंपनी में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगने की बात कहकर उसे इंदौर ले आया। वहां एक कमरे पर ले जाकरआए दिन शारीरिक शोषण किया। जब महिला के सामने सच्चाई आई तो वह अपने घर वापस लौट आई। इसके बाद उसने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर हाल ही में शिकायत की, जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

तेज बारिश के साथ पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, वीडियो हुआ वायरल

बजरंगबली का भजन सुनते ही नाचने लगा बंदर, वायरल हुआ VIDEO

MP सरकार ने 22400 शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -