'कांग्रेस के शासन काल में दुनिया भारत से नाउम्मीद थी', कर्नाटक में PM मोदी का हमला
'कांग्रेस के शासन काल में दुनिया भारत से नाउम्मीद थी', कर्नाटक में PM मोदी का हमला
Share:

कोलार: पीएम नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोलार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वह आज चन्नपट्टना एवं बेलूर में भी जनसंपर्क रैलियां करेंगे। इन रैलियों के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी शाम को मैसूर में रोड शो करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। परिणाम 13 मई को आएंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज के जमावड़े से कांग्रेस एवं जेडीएस की नींद उड़ जाएगी। दोनों पक्ष विकास की प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा हैं। जनता ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। हमें कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस की भ्रष्ट सरकार के शिकंजे से बचाना है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अस्थिर सरकारों के पास विजन नहीं हो सकता। कांग्रेस के शासन काल में दुनिया भारत से नाउम्मीद थी, मगर जैसे ही भाजपा सत्ता में आई, दुनिया अब भारत को एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखने लगी। कर्नाटक ने भाजपा को चुनने का फैसला किया है। प्रदेश में लगातार विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस एवं जेडीएस शासन के दौरान विकास की गति धीमी हो गई। कर्नाटक को विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार की आवश्यकता है; कांग्रेस का कमजोर, पुराना इंजन प्रदेश की प्रगति के लिए कभी काम नहीं आ सकता।

जनसभा में आई जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेडीएस एवं कांग्रेस कर्नाटक के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। भले ही वे टीम बनाकर खेलें, कर्नाटक की जनता उन्हें सत्ता में आने का मौका देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक का यह चुनाव केवल आने वाले 5 सालों के लिए एमएलए, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव केवल नहीं है, बल्कि आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने ‘झूठे गारंटियों का पुलिंदा’ सामने लाया  है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं करती। ‘अधूरी गारंटियां’ उनका रिकॉर्ड है। उन्होंने कर्नाटक की जनता से झूठे वादे किए, उनको धोखा दिया। बीजेपी की सरकार ने उनके कई वादों को पूरा किया।

कांग्रेसी SMS कर्नाटक के लिए खतरनाक, मुख्यमंत्री शिवराज ने कसा तंज

'बीमार पिता को हटाकर खुद CM बनने की साजिश रच रहे थे आदित्य ठाकरे..' महाराष्ट्र की सियासत में नया बवाल

'मोदी जी कितनी भी कोशिश कर लो, केजरीवाल का काम नहीं रोक पाओगे..', जमानत न मिलने पर बोले सिसोदिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -