MP में फिर मौसम ने ली करवट, जानिए अपने शहर का हाल
MP में फिर मौसम ने ली करवट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। 2 दिनों तक तापमान में गिरावट के पश्चात् अब एक बार फिर राज्य में तेज धूप का एहसास होने लगा है। जिससे लोगों को दिन में भी धूप चुभने लगी है। राज्य के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जिससे राज्य में ठंड का प्रभाव अब सिर्फ सुबह और शाम के समय ही लग रहा है।

वही जैसे ही पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई तो राज्य के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दिखनी आरम्भ हो गई है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर राजगढ़ और रायसेन जिले में तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जिससे ठंड का प्रभाव यहां दोपहर के समय बिल्कुल भी कम हो गया। विशेष बात यह है कि कई शहरों में रात में भी तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने बताया कि जैसे-जैसे पहाड़ों की ओर से आ रही सर्द हवाएं कम होंगी, वैसे ही ठंड का दौर बिल्कुल समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि राज्य में अब तक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। क्योंकि ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा रही थी। मगर जैसे ही पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई थी तो ठंड का प्रभाव भी कम होना आरम्भ हो गया है। अब दोपहर के समय राज्य में तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है, जिससे ठंड का प्रभाव बिल्कुल कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जब तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, ठंड भी बढ़ती रहेगी। हालांकि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी, ठंड का प्रभाव कम होना आरम्भ हो जाएगा। फिलहाल कई जिलों में तापमान 10 से 15 डिग्री तक बना हुआ है। जिससे ठंड अधिक तो नहीं पड़ रही, मगर ठंड का प्रभाव कम भी नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों की ओर से आने वाली सर्द हवाओं में जैसे ही कमी आएगी वैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। तत्पश्चात, ठंड का प्रभाव पूरी तरह से कम हो जाएगा और गर्मी का दौर आरम्भ होगा।

बिहार CM की समाधान यात्रा में लगे 'नितीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे, लोगों ने की यह मांग

UP में हुई अनोखी शादी, 3 फीट की दुल्हन और 3.4 फीट का दूल्हा

'अपना महल बेचकर भाजपा के विधायक खरीदूंगा..', त्रिपुरा चुनाव में किसने किया ये ऐलान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -