बच्ची के शरीर से सरिया हुआ आरपार
बच्ची के शरीर से सरिया हुआ आरपार
Share:

इंदौरः सोमवार की सुबह 12 साल की एक बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया जिसे देखने के बाद घर वाले क्या किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इस 12 साल की छोटी सी बच्ची के शरीर से लोहे का सरिया आर पार हो गया। इस सरिया को देखकर तुरतं घरवालों ने पड़ोसी की मदद से सरीयो को काट लिया और फिर इसे अस्पताल लेकर गए। 

घर पर बकरियां सरिया में बंधी हुईं थी और बच्ची कविता बकरियों की उलझी रस्सी को सुलझा रही थी और तभी वह रस्सीयों को सुलझाने के लिए ईंट पर चढ़ गई। कुछ समय बाद वह अपना नियंत्रण खो कर नीचे गिर गई बच्ची के नीचे गिरने से उसके शरीर में सरीया आरपार हो गई। और जब बच्ची कविता ने दर्द में जोर से चिल्लाई तो छोटा भाई बाहर निकल कर आया और सरिया निकालने का प्रयास करने लगा।

प्रयास में असफल होने पर उसने घर वालों को सूचित किया। तभी पड़ोस में रहने वाले शंभूलाल एवं सुरेश ने कविता को निकालने का प्रयास किया लेकिन बड़ा हादसा न हो जाए इसलिए धैर्य रखा और दोनो लोग मिस्त्री होने के कारण कटर से सरिया को काट कर बच्ची को अस्पताल ले आए। बदनावर में डॉक्टर बीएल पाटीदार ने कविता के शरीर से 2 फीट लंबा सरिया निकाला।

अफवाहों के चलते इन्दौर में धारा 144 लागू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -