महाकाल की नगरी से तय होगा दुनिया का समय, खुद CM मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात
महाकाल की नगरी से तय होगा दुनिया का समय, खुद CM मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ उज्जैन से पूरी दुनिया का समय तय होने वाला है? प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में इसे लेकर अपनी योजना बताई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शिफ्ट करने के लिए काम करेगी। दरअसल, प्राइम मेरिडियन एक काल्पनिक रेखा है जिसका इस्तेमाल वक़्त के लिए वैश्विक संदर्भ के रूप में किया जाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'उनकी सरकार यह साबित करेगी कि उज्जैन एक वैश्विक प्राइम मेरिडियन है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार दुनिया के वक़्त को सही करेगी। मुख्यमंत्री मोहन ने कहा, 'यह हमारा (उज्जैन का) समय था जो दुनिया में जाना जाता था... मगर पेरिस ने वक़्त तय करना आरम्भ कर दिया तथा बाद में इसे अंग्रेजों ने अपनाया। अंग्रेज ग्रीनविच को प्राइम मेरिडियन मानते हैं।' मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक प्राचीन हिंदू खगोलीय मान्यता का संदर्भ दिया जिसमें उज्जैन को भारत का प्राइम मेरिडियन माना जाता था। उज्जैन ही पूरे देश के टाइम जोन को निर्धारित करता था। ऐसी मान्यता है कि उज्जैन शहर जीरो मेरिडियन और कर्क रेखा के साथ संपर्क वाले बिंदु पर स्थित है। इस शहर में भारत की सबसे पुरानी वेधशाला भी बनी थी जिसे 18वीं शताब्दी के आरम्भ में जयपुर के सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'दुनिया में दो तरह के प्राणी हैं- एक जो दिन में जागते हैं तथा दूसरे जो रात में जागते हैं... फिर आधी रात को दिन बदल देने के पीछे क्या तर्क हुआ?' मुख्यमंत्री मोहन ने कहा, 'हम दुनिया का समय ठीक करने के लिए उज्जैन की वेधशाला में शोध करेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के शोधकर्ता शोध करेंगे और एक मंच विकसित करेंगे जिससे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा सकें।' मुख्यमंत्री मोहन ने दावा किया कि इसे लेकर भारत के पड़ोसी मुल्क भी सपोर्ट करेंगे।

दरअसल, वर्ष 1884 के सम्मेलन में ग्रीनविच से गुजरने वाले देशांतर रेखा को शून्य मेरिडियन या प्राइम मेरिडियन के रूप में स्वीकार किया गया था। भारत का वक़्त ग्रीनविच मेरिडियन समय (GMT) से 5.30 घंटे आगे है। यानी इसी जगह से पूरी दुनिया का वक़्त निर्धारित किया जाता है। ऐसे में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार अब ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शहर में शिफ्ट करेगी। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी बिना किसी मुख्यमंत्री फेस के चुनावी मैदान में उतरी और शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री मोहन एक पढ़े-लिखे नेता हैं, उन्होंने पीएचडी की है। 

अमेरिका में हिन्दू मंदिर पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, भारत ने की जांच की मांग

मनी लॉन्डरिंग मामले में ED के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम

तेजस्वी यादव के हाथों में बिहार का भविष्य ..? प्लेन में लालू यादव और गिरिराज सिंह के बीच हुई चर्चा, बिहार का सियासी पारा चढ़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -