मध्य प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा आवश्यक : राज्यपाल
मध्य प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा आवश्यक : राज्यपाल
Share:

भोपल : मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने बीते दिन यानि कि गुरुवार को यहां कहा है कि किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए पुष्पों (फूलों) की खेती को बढ़ावा देना आवश्यक है। राज्यपाल यादव ने गुरुवार को अभी हाल ही में पचमढ़ी में संपन्न हुई राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी में पचमढ़ी स्थित राजभवन को 'स्टार आफ द शो' की ट्रॉफी तथा अन्य पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उद्यानिकी विशेष रूप से पुष्पों की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रही कोशिशो की सराहना की। 

यह पुरस्कार राज्यपाल यादव ने राजभवन के प्रमुख सचिव अजय तिर्की को सौंपा। गौरतलब है कि पचमढ़ी में यह प्रदर्शनी होशंगाबाद जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। 

इस अवसर पर उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, उद्यानिकी विभाग के संचालक महेंद्र सिंह धाकड़, होशंगाबाद के जिलाधिकारी संकेत भोंडवे, राजभवन स्थित पचमढ़ी के सहायक प्रबंधक सुभाष बाबू यादव उपस्थित थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -