रूस और यूक्रेन की जंग में शिकार बना अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन, जानिए क्या है मामला
रूस और यूक्रेन की जंग में शिकार बना अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन, जानिए क्या है मामला
Share:

 मॉस्को: रूस और यूक्रेन के मध्य छिड़ी जंग में अब अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन पर भी संकट के बादल मंडराने लग चुके है। रूस निरंतर अपने ऊपर लगे कड़े प्रतिबंधों को लेकर न सिर्फ आगाह कर रहा है बल्कि वो अब धमकी भी देने लगा है। रूस इस जंग को जीतने और पश्चिमी देशों सहित अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो चुका है।  इसी कड़ी में उसने धमकी दी है कि उसके विरुद्ध लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन (International Space Station) के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह भी बन सकता है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने चेतावनी दी, दंडात्मक उपायों को उठाने का आह्वान कर दिया है। आपको बता दें कि जब से रूस और यूक्रेन के मध्य जंग शुरू हुई है तभी से अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन को लेकर प्रश्न भी उठाने लगे है। 

इससे पहले रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने इस बारें में बोला था कि ISS इन हालातों में इंडिया या चीन पर गिर भी सकता है।  पश्‍चिमी देशों और अमेरिका के निरंतर बढ़ते प्रतिबंधों के मध्य रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने रोस्‍कोमोस ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि वो आने वाले  वक़्त में अपना स्‍पेस स्‍टेशन तक स्‍थापित करने वाले है। हालांकि इस काम में उसको कुछ वक़्त जरूर लग सकता है। इस बीच रूस की समाचार एजेंसी तास ने ये भी कहा है कि अंतरिक्ष स्‍टेशन की ऊंचाई को बढ़ाया जा चुका है। 

ख़बरों की माने तो अंतर‍िक्ष स्‍टेशन में रूस की अहम भूमिका रही है। अमेरिका इसके संचालन में रूस का सहयोग लेता हुआ आया है। वहीं अमेरिका और रूस सहित  दूसरे देशों के अंतरिक्ष यात्री इस स्‍टेशन का भाग बनते रहे हैं। गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को अटैक किया था। जिसके उपरांत से लगातार रूस यूक्रेन में बमबारी करने में लगा हुआ है। बीते कुछ दिनों से रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में जबरदस्‍त हवाई हमले कर दिए गए है। जिनमे से कई लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट्स की माने तो रूस की सेना कीव से अ‍ब अधिक दूर नहीं रह गई है। वहीं यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह वाले शहर मारियुपोल पर भी रूस के जबरदस्‍त हमले भी जारी कर दिए गए है। इन हमलों से बचने के लिए लगातार लोग यूक्रेन से भाग रहे हैं। पड़ोसी देशों में अब तक यूक्रेन के करीब 20 लाख शरणार्थी पहुंच चुके हैं। हर रोज इनकी गिनती बढ़ती ही जा रही है।

Ind Vs WI: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की दूसरी जीत, वेस्ट इंडीज को 155 रनों से दी करारी मात

Samsung ने रचा बड़ा इतिहास, जानिए क्या है मामला

वर्ल्ड कप में भारतीय महिला बल्लेबाज़ों का तूफ़ान, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना ने मचाया धमाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -