किम जोंग नाम की हत्या को लेकर मलेशिया और उत्तर कोरिया में हुआ विवाद
किम जोंग नाम की हत्या को लेकर मलेशिया और उत्तर कोरिया में हुआ विवाद
Share:

उत्तर कोरिया। तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या को लेकर मलेशिया और उत्तर कोरिया में विवाद हो गया है। उत्तर कोरिया ने अपने राष्ट्र में रहने वाले मलेशियाई नागरिकों को देश छोड़ने को लेकर रोक लगाई है। तो दूसरी ओर मलेशिया ने भी उत्तर कोरिया के लोगों को देश छोड़ना प्रतिबंधित कर दिया है।

किम जोंग नाम की मौत को लेकर मलेशिया जांच में जुटा था। उसने कुछ उत्तर कोरियाई लोगों पर संदेह जताया था। ऐसे में उत्तर कोरियाई नागरिक को पकड़ा भी गया था लेकिन उसके विरूद्ध सबूत नहीं मिले। जिसके कारण उसे छोड़ दिया गया। मगर मलेशिया ने अपनी जांच के दौरान यह जरूर कहा था कि किम जोंग नाम पर एक विशेष प्रकार का रसायन छिड़का गया था

जिससे उनके महत्वपूर्ण अंग निष्क्रिय हो गए और इन अंगों के काम न करने से उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर इस मामले में मलेशिया ने उत्तर कोरिया के राजदूत को निकाल दिया तो फिर उत्तर कोरिया ने भी मलेशिया के राजदूत को निकाल दिया।

नार्थ कोरिया के मिसाईल कार्यक्रम से बन रहे युद्ध के हालात, अमेरिका तैनात कर रहा मिसाईल

उत्तर कोरिया पर बड़ी सैन्य कार्यवाही के लिए अमेरिका कर रहा तैयारी

विश्व के सबसे खतरनाक केमिकल से किम जोंग उन के भाई की हत्या

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -