'दुनिया के सामने आया असली मोगली'! शख्स का दावा- 'जानवरों के बीच ऐसे जी जिंदगी'
'दुनिया के सामने आया असली मोगली'! शख्स का दावा- 'जानवरों के बीच ऐसे जी जिंदगी'
Share:

ब्राजील से हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है यहाँ रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि ये रियल लाइफ मोगली है। जो 8 वर्ष की उम्र में लापता होने के बाद जंगल में जानवरों के साथ रहा। शख्स का नाम एल्सियो अल्वेस डो नैसिमेंटो है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 में क्रिसमस के अवसर पर भाई से एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया था। तत्पश्चात, वो घर से निकल गए। एल्सियो ने बताया कि वो कैसे जंगली जानवरों के बीच रहे। भाई से लड़ाई के बाद क्या हुआ, ये बताते हुए वो बोलते हैं, 'मेरे पिता बहुत सख्त थे, उन्होंने मुझे छड़ी से पीटा और फिर मैं तब तक भागता रहा जब तक नदी में नहीं गिर गया। मैं तैरता हुआ किनारे तक आया, मगर तब तक मैं खो चुका था।' अब एल्सियो की उम्र 53 वर्ष है। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वो घर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, मगर इसमें नाकाम नहीं हो सके। जंगल में एक रात गुजारी। बस चलते रहे लेकिन जंगल से बाहर नहीं निकल पाए। एल्सियो ने कहा कि मैं बरसात के मौसम में गुफा में सोता था तथा जड़ें, फल, नारियल, पानी में रहने वाले झींगे एवं सड़ी हुई लकड़ी का लार्वा खाता था। यहां खतरनाक जंगली जानवरों से सामना होता रहा, जिनमें जैगुआर भी सम्मिलित थे। कई बार जानवरों ने हमला करने का प्रयास किया किन्तु गुफा और पेड़ पर चढ़कर खुद को बचाया। वो बोलते हैं कि मैं समझ गया था कि यहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। मैं जमीन पर नहीं सोता था। हमेशा पेड़ पर सोता था।  

आज के समय में एल्सियो उत्तर-पूर्वी ब्राजील के बाहिया प्रदेश में बैक्सियो गांव में एक लाइफगार्ड के तौर पर काम करते हैं। उन्हें 11 वर्ष की आयु में एक किसान ने जंगल में देख लिया था। तत्पश्चात, उन्हें रेस्क्यू किया गया। किन्तु जंगल में गुजारे 3 वर्षों ने जीवन पर पूरी तरह प्रभाव डाला है। यहां रहने की वजह से आवाज कर्कश हो गई है। बाहर आकर खाना कैसे खाते हैं, यही सीखने में समय लग गया। बीमार होने के बाद हॉस्पिटल जाना पड़ा। वो बोलते हैं कि जंगल में जानवरों की भांति रहना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे रिश्तेदारों को लगा कि मैं मर गया हूं। उन्होंने मुझे ढूंढना बंद कर दिया था।' एल्सियो ने इंसानों की भांति रहना सीखने के बाद खाना बनाना सीखा। उन्होंने शादी भी की। उनकी दो बेटी और चार पोता-पोती हैं। 

अहमदाबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट, राम-लक्ष्मण, माता सीता के वेश में नज़र आए यात्री

घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें लेट, मौसम विभाग के अनुमान ने और बढ़ाई टेंशन

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने गर्मजोशी से किया राजनाथ सिंह का स्वागत, 22 साल बाद UK की यात्रा पर हैं भारतीय रक्षा मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -