कैसी है व्यक्ति की किस्मत, उसका अंगूठा खोलता है ऐसे ही कई राज़
कैसी है व्यक्ति की किस्मत, उसका अंगूठा खोलता है ऐसे ही कई राज़
Share:

मानव शरीर की आकृति उसके कई राज़ खोलती है। इसके माध्यम से आप किसी भी इंसान को देखने मात्र से उसके बारे में बहुत सी बातो का पता कर सकते हैं। ऐसे ही अगर अंगूठे की बात की जाए, तो यह भी मानव के भविष्य के साथ उसका स्वभाव भी बताता है। आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम मानव के अंगूठे को देखकर उसके स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है कि किस प्रकार से मानव का अंगूठा देखने मात्र से उसका स्वभाव जाना जा सकता है?

जिस अंगूठे को सीधा करने पर राइट ऐंगल बनता है, तो यह राइट ऐंगल अंगूठा है। इस तरह के अंगूठे वाले लोगों की पहचान होती है उनके मजबूत ख्याल से। ऐसे लोग मजबूत ख्यालात वाले होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है, की इन्हें हराना आसान नहीं होता। अगर ऐसा व्यक्ति को कोई हरा भी देता है, तो वो दोबारा संघर्ष करने को तैयार रहते हैं। जीवन में आसानी से कोई हरा नहीं सकता और यदि कभी हार भी जाएं तो दोबारा संघर्ष करने के लिए तैयार रहते हैं।

जिन लोगों का अंगूठा तर्जनी अंगुली के बीच के भाग से गुजरता है, ऐसे लोगों का अंगूठा सामान्य आकार से लंबा होता है। इन लोगों में खास तरह की खूबियां होती हैं। इन लोगों के विचार स्वतंत्र होते हैं। इन लोगों की सोच दूसरों से अलग होती है। ये लोग हर मुद्दे पर अपनी सकारात्मक राय रखने के लिए तैयार होते हैं। ऐसा कहा जाता है इन लोगों का गणित अच्छा होता है तथा इन लोगों में सफल इंजीनियर बनने के गुण होते हैं।

कई लोगों का अंगूठा बाकी शरीर की त्वचा से सख्त होता है। ऐसे लोगों को हठी कहा जाता है, लेकिन ऐसे लोग दिमागी रूप से काफी एक्टिव होते हैं। ये लोग अपनी मन की करते हैं तथा इनकी मर्जी के खिलाफ कोई बात नहीं मनवा सकता। वहीं कुछ लोगों का अंगूठा छोटा होता है। अगर आपका अंगूठा तर्जनी अंगुली तक भी पहुंचने में अक्षम है तो ऐसे अगूठे को छोटे साइज का अंगूठा माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती होते हैं, वहीं ये लोग दूसरे के विचारों पर चलते हैं।

 

 

इस नक्षत्र के लोगों में दिखावा करने की आदत होती है

सिंह राशि के लोगों में होती हैं ये ख़ास बातें

इस चीज में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं मिथुन राशि के लोग

जानिए किस राशि के लोगों की होती है स्मरण शक्ति सबसे तीव्र.......

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -