बिना अनुमति के लगवाई गई पूर्व सीएम मुलायम सिंह की प्रतिमा को नगर निगम ने हटवाया
बिना अनुमति के लगवाई गई पूर्व सीएम मुलायम सिंह की प्रतिमा को नगर निगम ने हटवाया
Share:

हरदोई: समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत संरक्षक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की यहां पार्टी कार्यालय में कथित तौर पर पूर्व अनुमति के बिना लगाई गई छह फुट ऊंची प्रतिमा को नगर पालिका परिषद के नोटिस के बाद हटा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट सपा कार्यालय पर चबूतरे पर प्रतिमा की स्थापना जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कराई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमा पर संज्ञान लेते हुए नगर निकाय ने 23 सितंबर को वीरेंद्र यादव को नोटिस जारी किया और इसे सपा कार्यालय के प्रवेश द्वार पर भी चिपका दिया था। नोटिस के मुताबिक, पार्टी को प्रतिमा हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था, अन्यथा उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जहां वीरेंद्र यादव ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष अलंकर सिंह ने कहा कि पार्टी के सदस्यों ने 10 लाख रुपये एकत्र किए और मूर्ति बनवाई। उन्होंने कहा, "प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवा दिया।  नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सितंबर को खुद ही मूर्ति हटा दी।"

नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर निकाय द्वारा आवंटित आठ दुकानों को मिलाकर सपा कार्यालय खोला गया है। सोलंकी ने नोटिस में कहा कि, "बिना अनुमति के वहां एक हॉल और एक कमरे का निर्माण किया गया। बिना अनुमति के कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती।" बाद में उन्होंने कहा कि मूर्ति हटा दी गई है।

मिड डे मील घोटाला: सीएम अशोक गहलोत के मंत्री राजेंद्र यादव के 10 ठिकानों पर ED की रेड

आज UNGA को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र में भी हो रही G20 की सफलता की तारीफ

राजीव गांधी फाउंडेशन की तरह 'पियरे ट्रूडो फाउंडेशन' को भी मिली है चीनी फंडिंग ! क्या इसलिए भारत के खिलाफ जहर उगल रहे ट्रुडो ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -