इन फूड आइटम्स को खरीदने के लिए आपको बेचने होंगे घर
इन फूड आइटम्स को खरीदने के लिए आपको बेचने होंगे घर
Share:

खाने पर पैसे खर्च करने से कोई पीछे नहीं हटता। बड़े बड़े होटल्स में जाकर खाना खाने के शौकीन लोगो का बिल तो 5-6 हज़ार के निचे का फटता ही नहीं है। लेकिन अगर मैं कहूँ की आपको इन फ़ूड आइटम्स को खरीदने के लिए घर बेचना पड़ेगा तो ?? चौकिए मत यह सच है आज हम आपको कुछ ऐसे ही फ़ूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे है। जिनके बारे में जानकर आप चौक ही जाएंगे।

1. इटेलियन वाइन अल्बा ट्रफल - 1.06 करोड़ रुपए जी हाँ एक मशरूम के लिए इतने पैसे खर्च करना बड़ा ही बेकार सा लगेगा। लेकिन यह ट्रफल मशरूम बहुत ही दुर्लभ होते हैं। इसी कारण ये इतने महंगे हैं, ये हर जगह उपलब्ध भी नहीं होते, इसलिए इन्हें खरीदने के लिए बोली लगती है। हांगकांग के एक रिटेल इन्वेस्टर ने 1.5 किलो अल्बा ट्रफल 1.60 लाख डॉलर या 1.06 करोड़ रुपये में खरीदा था।

2. अल्मास कैवियार - 16.60 लाख रुपए केवियर यानि मछली के अंडे इसे कई देशो में बड़े ही चाव से खाया जाता है। लेकिन अल्मास कैवियार सबसे महंगी किस्म की कैवियार है। इसलिए यह इतनी महंगी है।

3. युबारी किंग मेलन- 15 लाख रुपये खरबूजा वो भी इतना महंगा। यही सोच रहे है न आप। जी यह है इतना महंगा। इस खरबूजे की प्रजाति सिर्फ़ जापान के छोटे से कस्बे युबारी में ही पायी जाती है। दूसरे खरबूजों की तुलना में ये ज़्यादा मीठा और आकर में एकदम गोल होता है।

4. डैसुंक ब्लैक वाटरमेलन - 4 लाख रुपए इस प्रजाति के तरबूज़ जापान के होकाइडो आइलैंड पर ही उगाए जाते हैं। इतना महंगा होने के पीछे कारण ये है कि एक सीज़न में सिर्फ़ कुछ ही फल उग पाते हैं।

5. पिज़्ज़ा रॉयल 007 - 2.80 लाख पिज़्ज़ा तो लोगो का सबसे पसंदीदा माना जाता है। लेकिन यह पिज़्ज़ा इसलिए महंगा है क्योंकि इस पिज़्ज़ा की टॉपिंग 24 कैरट सोने के एडिबल फ़्लेक्स से की जाती है।

ये हैं हिंदुस्तान के International Cafe

अमेरिका की सबसे सुन्दर चिड़िया Angry Bird

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -