ये हैं हिंदुस्तान के International Cafe
ये हैं हिंदुस्तान के International Cafe
Share:

दुनियाभर में ऐसे कई कैफे मौजूद है। जो अपनी कुछ खूबी के लिए पहचाने जाते हैं। अपने देश में भी बहुत से ऐसे कैफ़े हैं, जो दुनियाभर में अपनी ख़ासियत के लिये जाने जाते हैं। आज हम आपको हिन्दुस्तान में मौजूद ऐसे कैफ़ों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको एक बार तो ज़रुर जाना चाहिये।

1. Cafe Mondegar, मुम्बई - वैसे तो मुंबई के स्ट्रीट फ़ूड से ले कर यहां के रेस्टोरेंट तक सभी प्रसिद्ध हैं, पर यहां के Cafe Mondegar की बात ही अलग है। ठंडी बियर के साथ बेहतरीन स्नैक्स को परोसने की वज़ह से ये कैफ़े, लियोपोल्ड के साथ प्रतिस्पर्धा करता हुआ नज़र आता है।

2. Namaste Cafe, गोकर्ण - समुद्र का किनारा और नमस्ते कैफ़े की बियर के साथ समुद्री लहरों की आवाज़ सुनना एक बेहद खास एहसास देता है। यहां के स्पेशल इज़रायली ब्रेकफास्ट के साथ समुद्र की लहरें और भी ज़्यादा खूबसुरत लगती हैं।

3. Keventers, दार्जीलिंग - केवेन्टर्स कैफ़े की खासियत यहां का इंग्लिश खाना है, जिसे यहां की टेरेस पर बैठ कर सुंदर वादियों को देखते हुए खाना बेहद सुखद अनुभव देता है।

4. Namgyal Cafe, मैकलॉडगंज- ट्रैवलर सौरव राज पाण्डेय इस कैफ़े के बारे में कहते हैं कि "पिज़्ज़ा के दीवानों के लिए ये कैफ़े किसी ज़न्नत से कम नहीं है।

5. Café 1947, मनाली - मनाली में वैसे तो घूमने की एक से बढ़ कर एक जगहें हैं, पर Café 1947 में पेड़ की छांव में बड़े कप में कॉफ़ी पीने का अपना ही एक अलग आनंद है। Manalsu नदी का किनारा और धीमी आवाज़ में बजता संगीत, म्यूज़िक लवर्स और क्रिएटिव लोगों को एक जन्नत की सैर पर ले जाता है।

उदयपुर में खुला देश का तीसरा एसिड अटैक विक्टिम द्वारा संचालित होने वाला कैफेटेरिया

इस कैफे में आपको खाना होगा उल्टे होकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -