लापता विमान का टुकड़ा मिला था हिंद महासागर में
लापता विमान का टुकड़ा मिला था हिंद महासागर में
Share:

कुआलालंपुर : बीते दिनों हिन्द महासागर में मिला विमान का टुकड़ा, मलेशिया एयर लाइंस विमान का था, इसकी पुष्टि शुक्रवार के दिन मलेशिया की तरफ से कर दी गई है। विमान लापता हो गया था, लेकिन हिन्द महासागर में मिले विमान के टुकड़े की पुष्टि अभी तक नहीं की जा सकी थी।

मलेशिया ने यह स्वीकार कर लिया है कि माॅरिशस के हिन्द महासागर में जिस विमान का टुकड़ा पाया गया था, वह उसके लापता विमान का ही था। बीती मई माह के दौरान हिन्द महासागर में विमान का टुकड़ा मिला था। उस वक्त भी यह जानकारी सामने आई थी कि हो न हो यह टुकड़ा मलेशिया के लापता विमान का ही है। बावजूद इसके मलेशिया की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी थी।

मलेशिया के परिवहन मंत्री लियो तिओंग ने बताया कि जो टुकड़ा मिला था वह विमान के पंख के नीचे वाला हिस्सा है। मलेशिया ने कहा है कि लापता विमान की खोज करने के अभियान को तेज किया जायेगा। गौरतलब है कि लापता विमान के कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से जुलाई 2015 में भी मिले थे। बताया गया है कि 8 मार्च 2014 को लापता विमान ने मलेशिया से बीजिंग की ओर उड़ान भरी थी और इसमें 239 यात्री सवार थे।

सरकार का फैसला, पाकिस्तान की सीमा पर बनेगी अब ऊँची दीवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -