'बिग बॉस OTT 2' में फिर उठा सलमान खान की शादी का मुद्दा, प्रोमो देख झूमे फैंस
'बिग बॉस OTT 2' में फिर उठा सलमान खान की शादी का मुद्दा, प्रोमो देख झूमे फैंस
Share:

जियो सिनेमा पर जारी बिग बॉस OTT 2 को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, एक तरफ जहां इसे बहुत पसंद किया जा रहा है तो दूसरी तरफ अंतिम इविक्शन के कारण इसे बायकॉट भी किया जा रहा है। शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं तथा वीकेंड के वार में वो मस्ती मजाक के साथ ही प्रतियोगी की क्लास लगाते नजर आते हैं। आज के एपिसोड में कृष्णा अभिषेक दिखाई देंगे तथा सलमान की शादी का मुद्दा फिर उठ जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के वीकेंड का वार का एक वीडियो सामने आया है। 'बिग बॉस OTT 2' के इस प्रोमो में नजर आ रहा है कि शो में मनोरंजन बढ़ाने के लिए कृष्णा अभिषेक पहुंचे हैं। इस विशेष अवसर पर कृष्णा ने पिंकी की भूमिका में हैं। पिंकी स्टेज पर आती है तथा सलमान की तरफ वरमाला लेकर बढ़ती है तथा फिर एक दम से रुककर बोलती  है, 'बंद कर, जब देखो तब सलमान की शादी, सलमान की शादी। जब तक चांद-तारे रहेंगे, सलमान खान कुंवारे रहेंगे।'

वही ये बोलने के बाद 'पिंकी', सलमान की तरफ देखकर आहिस्ता से पूछती है, 'सर अब बोल दिया है, रहेंगे न?' ये सुनकर सलमान के साथ ही साथ बाकी प्रतियोगी भी हंस पड़ते हैं। फिर 'पिंकी', सायरस को कुछ बॉक्सर्स भिजवाती हैं, जिन पर फनी कमेंट्स होते हैं। यही नहीं तत्पश्चात, पिंकी, बेबिका, आकांक्षा आदि से पिंकी प्रॉमिस लेती हैं। इस प्रोमो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक शो से पुनीत सुपरस्टार एवं पलक पुरसवानी बाहर हो चुके हैं। यानी अब शो में फलक नाज, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, सायरस ब्रोचा, मनीषा रानी, जैड हदीद, आलिया सिद्दीकी, बेबीका धुर्वे, अविनाश सचदेव एवं पूजा भट्ट बाकी हैं। गौरतलब है कि पूजा की शो में एंट्री से सभी हैरान थे।

शो पर गेस्ट बनकर पहुंची मौसमी चटर्जी को अचानक सेट से बाहर ले जाने लगे कपिल शर्मा, जानिए क्या है मामला?

आखिर क्यों सलमान खान को अब तक नहीं मिला अपना प्यार? बेबिका ने किया खुलासा

शहनाज गिल को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद, वीडियो देख झलके फैंस के आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -