करतारपुर साहिब में लगा श्रद्धालुओं का ताँता, रविवार को सबसे ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
करतारपुर साहिब में लगा श्रद्धालुओं का ताँता, रविवार को सबसे ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर के 9 नवंबर को खुलने के बाद रविवार 24 नवंबर को सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गुरुद्वारा दरबार साहिब में जाने वाले भक्तों की तादाद रविवार को बढ़कर 1800 हो गई है। अधिकारियों ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं की तादाद इससे पहले कभी 700 से ज्यादा नहीं हुई।

आव्रजन अधिकारियों को उम्मीद है कि लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी होने के बाद इस तादाद में और वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भक्तों की संख्या बढ़ने में सुविधा केंद्रों की भी बड़ी भूमिका है। 'रावी दर्शन अभिलाषी' संस्था के महासचिव और दिवंगत कुलदीप सिंह वडाला के विश्वस्त सहयोगी गुरविंदर बाजवा ने दरबार साहिब जाने के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की। 

उन्होंने कहा जैसे ही पासपोर्ट की अनिवार्यता की यह शर्त खत्म कर दी जाएगी, तीर्थयात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों के पासपोर्ट नहीं है, किन्तु वे करतारपुर साहिब जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर भारत से बड़ी मात्रा में श्रद्धालु पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरूद्वारे में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं,।

अमेरिका ने दिया बड़ा बयान- CPEC से चीन को मिलेगा फायदा, कर्ज के बोझ तले दब जाएगा पकिस्तान

इराक़ में प्रोटेस्टरों के खिलाफ सुरक्षाबल का सख्त कदम, 5 की मौत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग, सदन में हो सकती है कुछ और लोगों की पेशी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -