शादी समारोह के दौरान गोली चलने से दूल्हे सहित 4 लोग घायल
शादी समारोह के दौरान गोली चलने से दूल्हे सहित 4 लोग घायल
Share:

मुरैना| मध्यप्रदेश के मुरैना में शादी समारोह में गोली लगने से दूल्हे सहित चार लोगो के घायल होने की खबर है, जिसमे दूल्हे की हालत गम्भीर बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए आगरा रेफेर किया गया है, 

घटना मुरैना में दिमनी थाना क्षेत्र के ऐसाह गांव की है, जहां डबली सिंह पिता ब्रजकिशोर सिंह की शादी समारोह में फलदान का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमे रिश्तेदारों द्वारा हवाई फायर किये जा रहे थे, इसी फायरिंग के दौरान कुछ गोलिया आकर दूल्हे, पंडित और अन्य दो लोगो को लग गयी, जिसमे दूल्हा गम्भीर रूप से घायल हो गया, 

दूल्हे के परिजनों ने  श्यामू वर्मा नामक व्यक्ति पर दूल्हे को गोली मारने का आरोप लगाया है, उनका आरोप है की  श्यामू वर्मा ने ज़मीनी विवाद के चलते दूल्हे डबली सिंह पर गोली मरने का आरोप लगाया है, 

पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है, कार्यक्रम के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -