8 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
8 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
Share:

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से आरम्भ होकर देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का कुल पर्वकाल 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा। बता दें कि ग्रहण के चलते लगने वाला सूतक काल का खास महत्व रखता है। सूतक काल के वक़्त कई शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जिसमे सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पहसे आरम्भ हो जाता है। सूतक काल को एक तरह से अशुभ समय माना जाता हैं। ऐसे में सूतक काल के चलते कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल 8 अप्रैल 2024 प्रातः 9 बजकर 12 मिनट पर ही शुरू हो जाएगा।

सूतक काल लगेगा या नहीं? 
वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण रात में लगने जा रहा है, इसलिए यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगने के कारण सूतक काल भी पूरी तरह से मान्य नहीं होगा। गौरतलब है कि यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, ओजेरस, पोलेनेशि, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण प्रशांत महासागर और उत्तर अटलांटिक महासागर आदि इलाकों में नजर आएगा।

शादी के बाद है पहली होली तो रखें इन 4 जरुरी बातों का ध्यान, वरना दांपत्य जीवन पर पड़ेगा बुरा असर

होली पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान

खरमास में दान के दौरान रखें इन नियमों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -