उत्तरकाशी जंगल में आग ने लिया विकराल रूप, जलकर खाक हुई लाखों की वन संपदा

उत्तरकाशी जंगल में आग ने लिया विकराल रूप, जलकर खाक हुई लाखों की वन संपदा
Share:

देहरादून: उत्तरकाशी जंगल लगी आग पर वन मंडल तथा SDRF, NDRF की संयुक्त टीम ने नियंत्रण पा लिया है। उत्तरकाशी के जंगल में बुधवार रात को वन प्रभाग एवं अपर यमुना वन प्रभाग में भीषण आग लग गई थी। पहाड़ों में आग के कारण वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है। वहीं, जंगल में आग लगने की खबर प्राप्त होते ही वन विभाग, SDRF, NDRF एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई थी तथा रात भर की मशक्कत के पश्चात् अब फॉरेस्ट विभाग की टीम,  SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। 

पिछले दिनों पहाड़ों पर आग लगने की घटना से लाखों की वन संपदा जल कर खाक हो चुकी है। वरुणावत-गूफायारा एरिया में के साथ-साथ आग गंगा एवं यमुना के जंगलों में भी फैल गई थी, जिससे यहां के स्थानीय निवासी एवं तीर्थयात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। जंगल में लगी आग से उठे धुएं आसपास के पूरे क्षेत्र में धुंध की चादर छा गई है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में  तेजी से गर्मी बढ़ गई है। जंगल में आग लगने की खबर रेंज अफसर बाडाघाट को स्थानीय लोगों ने फोन द्वारा दे दी है। आग लगने की खबर प्राप्त होने के पश्चात् वन विभाग के 12 कर्मियों के साथ-साथ 5 SDRF, 16 सदस्यीय NDRF की टीम, आपदा प्रबंधन/QRT टीम मौके पर पहुंच गई थीं तथा अब रात भर की मशक्कत के पश्चात् टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। 

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे वरुणावर्त की पहाड़ी में लगी आग तेजी से फैल रही है। हालांकि, फॉरेस्ट एवं NDRF समेत क्यूआरटी की टीम आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है। लेकिन आग नियंत्रित होती जा रही है। इससे पहले नैनीताल के कैंची धाम मंदिर के आसपास के जंगल में भीषण आग लग गई। आग निरंतर तेज हवा के साथ फैल रही है। जानकारी के अनुसार, कैंची धाम मंदिर के पास चीड़ के जंगल हैं। इस कारण भी इस आग पर नियंत्रण पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा। आग लगने से प्रदेश की अमूल्य वन संपदा खाक हो रही है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई थी जहां फिलहाल हालात काबू में हैं। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जैसे जिलों के कई जंगली क्षेत्र भी आग की चपेट में आए थे जिनमें से बागेश्वर और चंपावत के अधिकांश क्षेत्रों में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। 

ममता राज में CCTV बंद कर EVM बदल रहे थे एडिशनल एसपी ! सौमित्र खान ने रंगे हाथों पकड़ा, Video

गाज़ा बॉर्डर पर इजराइल ने किया कब्ज़ा ! कहा- 2024 ख़त्म होने तक जारी रहेगी जंग

पूर्वोत्तर के 4 राज्यों में मची तबाही, संकट में कई लोगों का जीवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -