महिला डॉक्टर ने CM योगी से लगाई गुहार, बोली- 'अगर आप भी मदद नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या...'
महिला डॉक्टर ने CM योगी से लगाई गुहार, बोली- 'अगर आप भी मदद नहीं करेंगे तो मैं आत्महत्या...'
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के शाहगंज इलाके की महिला डॉक्टर के परिवार को 5 लाख रुपये चौथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे खौफ में आकर चिकित्सक दंपती आगरा से पलायन कर राजस्थान में रहने को विवश हैं। शनिवार को पीड़ित महिला डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला, जिसमें सीएम से कार्यवाही एवं सुरक्षा की गुहार लगा रही है। यह भी बोला है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया तथा उनके घरवालों पर सियासी लोगों का हाथ होने का भी इल्जाम लगाया है। 

शाहगंज इलाके की रहने वाली महिला डॉक्टर ने 16 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें ऋषि मार्ग निवासी महेश सिंह, उसकी बहन ममता सिंह, पत्नी गौरी सिंह, मां, साली सुमन, रेनू सिंह एवं भाई सुधीर सिंह भदौरिया को नामजद किया। सुधीर फतेहगढ़ जेल में बंद है। वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। महिला चिकित्सक ने वीडियो में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले महेश और गौरी बहुत वक़्त से ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसने कहा कि 22 फरवरी को 5 लाख रुपये की चौथ मांगी। न देने के बदले में धोखे से बनाई तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। चौथ की रकम नहीं देने पर तीन दिन पश्चात् तस्वीर वायरल कर दी। इसके बाद भी उन्होंने चौथ की रकम नहीं दी। तब महेश कुमार ने अपनी बहन के साथ मिलकर कुख्यात सुधीर सिंह से कई बार कॉल करवाया। चौथ नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। चिकित्सक ने कहा कि वह परिवार समेत आगरा छोड़कर राजस्थान में रह रही है। यहां पर भी उनके चिकित्सक पति की कार को दो ट्रक के बीच टक्कर मार दी गई, इसमें पति चोटिल हो गए। उनका उपचार चल रहा है।

पीड़ित डॉक्टर वीडियो में बोल रही हैं कि 'मुख्यमंत्री जी मेरी सहायता कीजिए। कई दिन से वह पुलिस के चक्कर काट रही हैं, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कभी SSP दफ्तर जाती है तो कभी SP सिटी ऑफिस। लेकिन, कहीं भी सुनवाई नहीं होती है। थाने के चक्कर काटकर वो थक चुकी हैं। इन लोगों को स्थानीय सियासी लोगों की मदद मिली है। इसलिए मेरी सुनवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी इसमें आप सीधे हस्तक्षेप करें, जिससे मैं अपना चिकित्सा कार्य फिर से आरम्भ कर सकूं। अगर आप भी सहायता नहीं करेंगे तो मेरे पास खुदखुशी के अतिरिक्त कोई चारा नहीं होगा। परेशान होकर ही यह वीडियो बनाया है।' हालांकि ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया से हट गया। 

होली पर पसरा मातम, मित्र के घर से लौट रहे थे दोस्त और हो गए हादसे का शिकार

लिव इन में रही थी लड़की, प्रेमी ने कर दी सड़क पर जमकर पिटाई

मंदिर में सोने गया था पुजारी और सुबह हो गई ऐसी हालत, गांव में मची सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -