पक्षियों जैसे होते है इन लोगों के पैर, देखकर नहीं होगा यकीन
पक्षियों जैसे होते है इन लोगों के पैर, देखकर नहीं होगा यकीन
Share:

क्या है 'Ostrich People'? ये हर कोई जानना चाहता है। ये लोग डोमा जनजाति से हैं, जिन्हें 'Ostrich People' भी कहा जाता है। इसके पीछे की वजह है इनके पैर। जो दिखने में ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग पक्षी के जैसे हैं। जिम्बाब्वे के कान्येम्बा इलाके की इस जनजाति के लोग अपनी दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति को लेकर लोकप्रिय हैं। इस जनजाति के कई सदस्य एक्ट्रोडैक्टली से पीड़ित हैं। इस आनुवंशिक म्यूटेशन को लॉबस्टर क्लॉ सिंड्रोम भी कहा जाता है। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें जन्म के समय पैर की एक या उससे ज्यादा उंगलियां गायब होती हैं। ऐसा माना जाता है कि डोमा जनजाति में पैदा होने वाला हर चार में से एक बच्चा इस स्थिति से पीड़ित होता है। ज्यादातर लोगों के पैर के बीच की तीन उंगलियां गायब रहती हैं तथा इसकी जगह सिर्फ दो ही उंगलियां होती हैं। ये अंदर की तरफ मुड़ी हुई रहती हैं। इन लोगों को अपने ग्रुप के बाहर शादी करने की मनाही है, जिससे ये बीमारी अन्य जनजाति के लोगों में न फैले।

जनजाति के बाहर शादी करने पर पाबंदी लगाने वाले कानूनों के बावजूद, ये स्थिति कालाहारी रेगिस्तान के तलौंडा या तलौते कलंगा समेत अन्य जनजातियों में भी मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग डोमा जनजाति के साथ ही वंश साझा करते हैं। रिपोट्स के मुताबिक, ये समुदाय अपनी स्थिति को विकलांगता नहीं मानता। वो भी तब जब कई लोगों को चलने में कठिनाई होती है तथा उनके लिए दौड़ना भी बेहद मुश्किल है। ये लोग जूते भी नहीं पहन पाते हैं। इन सबकी जगह ये इसे अपनी खूबी के तौर पर देखते हैं। साथ ही अपनी इस स्थिति का जश्न मनाते हैं। इनका मानना है कि अपनी इसी खूबी के कारण ये पेड़ पर तेजी से चढ़ पाते हैं। इस जनजाति के लोग अपना पालन पोषण करने के लिए पेड़ के फल तोड़ते हैं, शिकार करना पसंद करते हैं, मछली पकड़ते हैं तथा शहद एकत्रित करते हैं।

रेलवे ने महाकाल के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, इस स्पेशल ट्रेन का किया ऐलान

'300 यूनिट फ्री बिजली, 3000 रुपए बेरोज़गारी भत्ता..', मध्यप्रदेश में भी AAP ने खोल दिया पिटारा, केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान

MP के इन शहरों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने यहाँ का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -