घर में इन चीजों की मौजूदगी बहुत नुकसान दायक होती है
घर में इन चीजों की मौजूदगी बहुत नुकसान दायक होती है
Share:

इतनी मेहनत करने के बाद भी किस्मत साथ नहीं दे रही हो। लाख कोशिशों के बाद भी धन कि कमी बनी हुई है, घर में सुख-शांति नही है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो इन सब का कारण आप खुद ही हैं। जी हां आपने अपने ही घर में कुछ ऐसी चीजों को पनाह देकर रखा है जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण दे रहे हैं। आज हम आपसे कुछ ऐसे ही विषय पर चर्चा करने वाले हैं जिन्हे करने के बाद घर में सारी समस्याओं का अंत हो जाएगा। तो चलिए देखते है कि किन चीजों का घर में रहने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ आईना, टूटे हुए कांच के बर्तन या फिर टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। घर के सदस्यों के बीच झगड़े होते है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

देवी-देवताओं के पुराने फटे हुए चित्र या खंडित मूर्तियों को घर में रखने से गरीबी आती है। इसके अलावा किसी भी एक देवता की तीन-तीन मूर्तियां या चित्र होने से घर में वास्तुदोष होता है।

ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके मन में बुरा प्रभाव पड़ता है।

पुराने या कटे-फटे कपड़े घर में नकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों को या तो फिर आप दान कर दें या फिर किसी काम ले आएं।

अगर आपके घर की दीवारों में दरारे है या फिर नल से पानी टपकता है तो उसे सही करवा ले क्योंकि वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे धन की हानि होती रहती है।

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में ततैया का छत्ता या फिर मकड़ी का जाला होना अशुभ है। इससे घर में धन की कमी और दुर्घटनाएं होती है।

सुबह किया गया यह काम घर से नकारात्मक ऊर्जा को जड़ से खत्म कर देते हैं

मकान का मुख अगर दक्षिण दिशा में है तो ये खबर पढ़ना बहुत जरुरी है

वास्तु के अनुसार ये दिशाएं इंसान को बना देती है धनवान

तो निश्चित ही आपकी नौकरी पाने की इच्छा पूरी होगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -