MP में हुई 'आप' की एंट्री, इस दिन होगी पहली सभा
MP में हुई 'आप' की एंट्री, इस दिन होगी पहली सभा
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बहाने AAP के अध्यक्ष एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एंट्री होने वाली है। वे राज्य में चुनावी संभाएं लेंगे। 2 जुलाई को सिंगरौली में पहली सभा होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री मनीष सिसौदिया के दौरे भी राज्य में होंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि 'आम आदमी पार्टी' के वरिष्ठ नेताओं के दौरे राज्य में कराए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 4 जुलाई एवं दूसरे चरण में 11 जुलाई तक दौरे होंगे। दूसरी तरफ, AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन) की भी राज्य में सभाएं हो रही है।

पंजाब फतह के पश्चात् AAP की नजर 2023 में मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। चूंकि, मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। इसे विधानसभा का सेमीफाइनल मानते हुए 'आप' नेताओं का पूरा ध्यान यहां है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नगरीय निकाय के माध्यम से पार्टी राज्य में जड़ें जमा रही है, जिससे इसका लाभ डेढ़ वर्ष पश्चात् होने वाले चुनाव में मिल सके। यही वजह है कि पार्टी पहली बार नगरीय निकाय चुनाव भी लड़ रही है।

वही AAP ने दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में भी बेहतरीन जीत हासिल की है। इसके बाद पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी सक्रियता बढ़ा दी। पंजाब चुनाव के पश्चात् राज्य में 50 हजार से अधिक नए सदस्य जोड़े गए। 'आप' मध्यप्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही है। नेताओं का कहना है कि दिल्ली में पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के पश्चात् से ही पार्टी की राज्य में सक्रियता बढ़ गई थी। सभी जिलों में पार्टी का गठन किया गया। लोगों को भी पार्टी से जोड़ा। पंजाब फतह के बाद नेता पूरी ताकत से मैदान में उतर गए। वे उन मसलों को उठा रहे हैं, जो जनता से सीधे तौर पर जुड़े हों। दिल्ली और पंजाब में चल रही योजनाओं को भी बताया जा रहा है। 11 जुलाई तक बड़े नेताओं की सभाएं कराई जाएंगी। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव दो चरण में हो रहे हैं। 6 जुलाई एवं 13 जुलाई को मतदान होगा। इसके 48 घंटे पहले तक सभाएं होंगी।

बढ़ती जा रही है CM उद्धव की मुश्किलें, अब उठाया ये बड़ा कदम

वार्ड के मतदाताओं को ही नहीं मालूम वार्ड का नाम और नंबर

'ये पीड़ितों के दर्द का भाव लगाते हैं, ताकि रुपए कमाएं..' , तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -