प्रियंका के रेस्टॉरेंट में पहुंचे कमीने के डिरेक्टर, एक्ट्रेस ने अनोखे अंदाज़ में किया स्वागत
प्रियंका के रेस्टॉरेंट में पहुंचे कमीने के डिरेक्टर, एक्ट्रेस ने अनोखे अंदाज़ में किया स्वागत
Share:

'ग्लोबल' अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग विवाह करने के उपरांत विदेश में बस गई हैं। हालांकि विवाह के उपरांत  भी उन्होंने अपने करियर को विराम नहीं दिया और हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान भी बनाई है। न सिर्फ एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका ने वहां अपनी धाक जमाई बल्कि विदेश में इंडियन जायके का रेरस्टोरेंट Sona भी ओपन किया है। जहां से हमेशा ही वह अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज पहुंचे, जिस पर एक्ट्रेस ने उनका गर्मजोशी के साथ उसका वेलकम भी दिया है।

दरअसल, फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट दौरे की फोटोज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा है - ''दोस्तों के साथ कितनी प्यारी रात है और NY में एक ट्विस्ट के साथ सबसे स्वादिष्ट देसी खाना। #SonaNewYork  @priyankachopra''

 

फिल्ममेकर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- ''बहुत खुशी हुई कि आपको यह पसंद आया सर। किसी भी समय आप का स्वागत है।'' खबरों की माने तो विशाल भारद्वाज साल 2009 में प्रियंका की मूवी कमीने और 2011 में मूवी 7 खून माफ का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेट के बारें में बात की जाए तो एक्ट्रेस ने वर्ष 2021 में सोना (Sona) रेस्टोरेंट लॉन्च किया था और वह अक्सर वहां आती-जाती रहती हैं।  

Trailer: फैंस का इंतज़ार हुआ खत्म, एक बार फिर से मार्वल में होगी थॉर की वापसी

पति संग प्रियंका ने सेलिब्रेट किया ईस्टर, फैंस ने पूछा- बेटी कहा है...?

REVOLVE FESTIVAL में दिखा एल्सा होस्क का अनोखा अंदाज़

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -