11 सितंबर का वो दिन जिसने ले ली थी 2000 से अधिक लोगों की जान
11 सितंबर का वो दिन जिसने ले ली थी 2000 से अधिक लोगों की जान
Share:

11 सितंबर 2001...अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन जिस दिन उस पर सबसे बड़ा आतंकवादी अटैक हुआ था। हजारों लोग मारे गए। कई हजार जख्मी हो गए। कई की तो लाश भी नहीं मिल पाई। आर्थिक नुकसान हुआ जो अलग। अगर अमेरिका की जगह कोई दूसरा देश होता तो शायद इस हमले से उभरने में बहुत समय लग जाता है, लेकिन अमेरिका ऐसे ही वर्ल्ड की महाशक्ति नहीं कहलाता है, इस अटैक के गुनेहगारों को उनसे खोज-खोज कर या तो मार डाला या फिर जेल में सड़ा रहा है। तो चलिए जानते है 11 सितंबर 2001 के दिन यह हमला कैसे किया गया था और क्या-काय हुआ था उस दिन?

चार विमानों का अपहरण: इस वारदात को अंजाम अलकायदा ने दिया था। जिसे अफगान में बैठकर ओसामा बिन लादेन ने रचा था। इस हमले के लिए अलकायदा ने एक ऐसी रणनीति का गठन किया था, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। अलकायदा ने जिसमे बम, गोली, बारूद किसी भी उपयोग नहीं किया गया। उसने अमेरिका से ही 4 विमानों को हाईजैक किया और फिर उसी को क्रैश कराकर उसने हमले को अंजाम दे डाला। जिसके लिए 19 आतंकियों को तैयार किया गया था। इसमें 15 सऊदी अरब से थे, दो यूएई और एक-एक मिस्त्र और लेबनान से थे।  

कहां गिरे थे विमान: बता दें कि 11 सितंबर 2001 को मंगलवार का दिन था। सुबह आम दिनों जैसी ही रही। लोग अपने सारे कामों में व्यस्त थे। तभी अलकायदा ने उन्हें निशाना बनने का निर्णय लेकर उनपर अटैक कर दिया। चार हाईजैक विमानों में से 2 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिया। जब पहला विमान टकराया तो लगा दुर्घटना है, लेकिन जब कुछ देर बाद ही दूसरा हमला हुआ तो लोगों को समझ में आ गया कि ये हादसा नहीं आतंकी अटैक किया गया है। हमले के दो घंटे के अंदर न्यूयॉर्क की शान ट्विन टावर मलबे में बदल डाला। 

तीसरे विमान को अमेरिका के रक्षा मंत्रलय के मुख्यालय पेंटागन से टकरा दिया गया। वहीं चौथा विमान इसका निशाना वाशिंगटन डीसी में स्थित कैपिटल बिल्डिंग थी वो पेन्सेल्विनिया के एक खेत में क्रैश कर डाला। इस विमान में सवार लोगों और पायलट ने प्लेन को अपने नियंत्रण में लेने के प्रयास की थी, इसके उपरांत यह क्रैश कर गया।

कितने लोगों की हुई थी मौत: इस हमले में मरने वालों का आधिकारिक DATA 2977 लोगों का है। इसमें चार विमानों में सवार 246 यात्रियों और चालक दल के लोग शामिल थे। जिसमे से कोई नहीं बचा था। वहीं ट्विन टावर के गिरने से 2606 लोगों की मौत हो चुकी थी। पेंटागन पर हुए हमले में 125 लोगों की जान चली थी।

बाढ़ से राहत के नाम पर नाबालिग हिन्दू लड़की का बलात्कार.., पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान फिर शर्मसार

VIDEO! नहाने गई थी महिला, बाथरूम में दिखा कुछ ऐसा कि हो गया बुरा हाल

पहली बार जा रहे हैं विदेश तो इन बातों का रखे खास ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -