VIDEO! नहाने गई थी महिला, बाथरूम में दिखा कुछ ऐसा कि हो गया बुरा हाल
VIDEO! नहाने गई थी महिला, बाथरूम में दिखा कुछ ऐसा कि हो गया बुरा हाल
Share:

सांप को देखकर हर किसी की हालत खराब हो जाती है। सोचिए यदि सांप आपके बाथरूम में ही नजर आ जाए तो फिर क्या हालत होगी? वो भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि 12 फीट लंबा। जाहिर रूप से किसी के भी होश उड़ सकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ थाईलैंड में एक महिला के साथ। 

दरअसल, महिला अपने बेडरूम से अटैच बाथरूम में गई थी। उसी समय उसकी नजर 12 फीट लंबे एक अजगर पर पड़ गई। अजगर बाथटब के ऊपर रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था। ये देखते ही महिला चौंक गई। उसने तत्काल स्थानीय वन विभाग टीम को इस बारे में सूचित किया। तत्पश्चात, टीम ने विशालकाय अजगर को महिला के घर से रेस्क्यू किया तथा फिर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अजगर को बाथरूम में रेंगते हुए देखा जा सकता है।  

अजगर इतना विशालकाय था कि उसका एक सिरा बाथटब पर था, वहीं दूसरा सिरा जमीन पर। वह लंबा होने के साथ-साथ बहुत मोटा भी था। उसे देखकर कोई भी सहम सकता था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर NowThisNews नाम के पेज से 9 सितंबर को साझा किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। जबकि हजारों व्यक्तियों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक 12 फीट का अजगर थाईलैंड में एक महिला के बाथरूम में घुस गया। वो महिला की पालतू बिल्ली के बच्चों के नजदीक पहुंच गया था। वह उन्हें निगल सकता था। गनीमत रही कि सांप को वन विभाग की टीम की तरफ से सुरक्षित बाथरूम से हटा दिया गया। वही इस वीडियो को देख कई लोग डर गए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NowThis (@nowthisnews)


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

VIDEO! 'काली नदी' ने धरा रौद्र रूप, खतरें में पड़ी लोगों की जान

शावक भवानी पर हुआ हमला, गहरे जख्म के बाद हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -