भोपाल में लहराया देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा
भोपाल में लहराया देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा
Share:

मध्य प्रदेश / भोपाल : फरीदाबाद के बाद देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा जो 90 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा और पोल की लंबाई 235 फीट। भोपाल में फहराया गया है। इस मामले में फरीदाबाद पहले नंबर पर है। यहां फहराये गए तिरंगे की ऊंचाई 250 फीट है। भोपाल में इस झंडे को मंत्रालय के सामने वल्लभ भाई पटेल पार्क में फहराया गया है, जो दिल्ली के कुतुब मीनार से महज 3 फीट छोटा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार शाम को ध्वजारोहण किया। भोपाल में जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, उस समय फरीदाबाद का तिरंगा भी नहीं फहराया गया था। इस प्रोजेक्ट का समय पर काम पूरा नहीं हो सका, जबकि मार्च में फरीदाबाद में 250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।

मप्र के मुख्य सचिव एंटोनी डीसा ने खुद कहा कि यदि मार्च में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाता, तो कुछ समय के लिए ही सही भोपाल को देश और दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का गौरव हासिल हो जाता। 5400 वर्ग फीट का यह झंडा अब पोल से उतारा नहीं जाएगा। झंडे का सम्मान बरकरार रखने के लिए यहां रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। रात में 2000 वाट की दो लाइटें झंडे को हर समय रोशन रखेंगी, जो इसकी खूबसूरती भी बढ़ाएगा और ध्वज संहिता के अनुरूप सम्मान भी बरकरार रखेगा। वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रपति भवन जैसा फाउंटेन भी लगाया गया है, जो पार्क की खूबसूरती बढ़ाएगा।

रात में फाउंटेन को आकर्षक बनाने के लिए इसके चारों और लैंप भी लगाए गए हैं। 5400 वर्ग फीट का यह झंडा काफी वजनी है। मुंबई की फ्लैग शॉप से इसे खरीदा गया है। करीब 5 लाख रुपए झंडे की कीमत है और इसका वजन लगभग 45 किलोग्राम है। इस झंडे को स्टील के पोल पर चढ़ाने के लिए 2 हॉर्स पॉवर की मोटर लगाई गई और करीब 10 मिनट का समय इसे चढ़ाने में लगा। यह पूरा प्रोजेक्ट में करीब एक करोड़ रुपए का खर्च आया है। 60 लाख रुपए में 235 फीट ऊंचा स्टील का पोल तैयार किया गया है। इसके अलावा पांच लाख रुपए का झंडा और अन्य खर्चे इसमें शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -