जो CM 8 मिनट तक पुराना बजट पढता रहे, उसके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित होगा- वसुंधरा राजे
जो CM 8 मिनट तक पुराना बजट पढता रहे, उसके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित होगा- वसुंधरा राजे
Share:

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में लगभग 8 मिनट तक पुराना बजट भाषण पढ़ने के बाद सीएम अशोक गहलोत की खासी किरकिरी हो रही है। गहलोत इसलिए भी निशाने पर हैं, क्योंकि उनके पास ही राज्य का वित्त मंत्रालय भी है। विपक्ष का कहना है कि, अब यदि एक वित्त मंत्री (जो मुख्यमंत्री भी है) को बजट भाषण के नए या पुराने होने के बारे में नहीं पता होगा, तो किसे पता होगा। हालांकि, मंत्री द्वारा सीएम गहलोत को गलती का अहसास कराए जाने के बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

 

वहीं, अपने तीसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने वाले CM अशोक गहलोत को अब विपक्ष ने घेर लिया है। राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा विधायक वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत पर तीखे तंज कसे हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि, '8 मिनट मुख्यमंत्री साहब पूराना बजट पढ़ते रहे। इतिहास में पहली दफा ऐसा हुआ है। मैं भी CM रह चुकी हूं। अपने कार्यकाल के दौरान मैं बजट को 2-3 बार पहले खुद पढ़ती थी। अब जो CM राज्य के इतने बड़े डॉक्यूमेंट को बिना चेक किए विधानसभा में आकर पुराने बजट भाषण को पढ़ सकते हैं, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है?' वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, 'पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक! गहलोत जी एक कॉपी अपने पास भी रखते, तो पुराना नहीं पढ़ना पड़ता।'  

बता दें कि राजस्थान विधानसभा में आज यानी शुक्रवार (10 फ़रवरी) को CM अशोक गहलोत की जमकर किरकिरी हुई। दरअसल, राजस्थान के सीएम और वित्त मंत्री अशोक गहलोत आज राजस्थान का बजट पेश कर रहे थे, मगर उन्होंने बजट का एक पेज पुराना पढ़ दिया। गहलोत शायद आगे भी वही भाषण पढ़ते रहते, यदि मंत्री महेश जोशी उन्हें समय रहते न टोकते। जोशी ने जब सीएम गहलोत को यह बात बताई, तो मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए चुप हो गए, फिर मुस्कुराने लगे।    

'नहीं लडूंगा चुनाव', कमलनाथ के बयान ने मचाया हंगामा, लेकिन कांग्रेस ने किया इससे इनकार

'आपने कितनी बार प्यार किया', जानिए क्यों जगदीप धनखड़ से ऐसा बोले प्रमोद तिवारी?

बजट नया है या पुराना ? मुख्यमंत्री को ही नहीं पता ! विधानसभा में पुराना ही भाषण पढ़ते रहे अशोक गहलोत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -