बनने से पहले ही तबाह हुआ करोड़ो की लागत वाला पुल, अब क्या होगा सरकार का अगला कदम?
बनने से पहले ही तबाह हुआ करोड़ो की लागत वाला पुल, अब क्या होगा सरकार का अगला कदम?
Share:

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में जो पुल बड़ी-बड़ी गाड़ियों के आवागमन के लिए बनाया जा रहा था, वह बनने से पहले ही ढह गया। लगभग 1710 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल शुक्रवार को हल्की सी आंधी नहीं झेल सका तथा इसका एक भाग ढह गया। गमीमत यह रही कि आम लोग तथा श्रमिक इस दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। हालांकि, सरकारी खजाने को बड़ी चपत लगी है।

खबर के अनुसार, भागलपुर के सुल्तानगंज में 3.160 किमी का पुल बनाया जा रहा है। 9 मार्च 2015 में इस पुल का निर्माण कार्य आरम्भ हुआ था। इसका खगड़िया की तरफ से 16 किमी तथा सुल्तानगंज की तरफ से 4 किमी लंबे एप्रोच राेड का निर्माण चल रहा है। इस पुल के बनने से आम लोगों को बड़ी राहत होगी। खगड़िया से भागलपुर आने के लिए केवल 30 किमी का यात्रा तय करना होगा। 

वही पुल का एक भाग ढह जाने के पश्चात् पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे JDU MLA ललित नारायण मंडल ने कहा, पुल बनाने के चलते खूब भ्रष्टाचार हुआ है। इसे बनाने में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं गया किया, जिसकी वजह से मामूली आंधी तथा वर्षा भी पुल नहीं झेल सका। उन्होंने कहा, इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है, उन्होंने कहा, शीघ्र ही इसकी तहकीकात की जाएगी।

भैसों को पानी पिलाने गई थी 3 लड़कियां, हो गई मौत

मासूम के सीने में अटका 2 रूपये का सिक्का, अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर...

VIDEO! राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरीं 2 लड़कियां, और फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि मिल गई नई जिंदगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -