भैसों को पानी पिलाने गई थी 3 लड़कियां, हो गई मौत
भैसों को पानी पिलाने गई थी 3 लड़कियां, हो गई मौत
Share:

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में केवट परिवार में खुशियां मातम में परिवर्तित हो गई, जब चंबल में नहाने गई 3 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने दो लड़कियों के शव तो पानी से निकाल लिया, किन्तु तीसरी का शव नहीं मिला। इस मामले से 3 परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

दरअसल, शुक्रवार शाम को रेमजापुरा में रहने वाले केवट परिवार की 3 बेटियां अनुसुईया आयु 12 पुत्र चंद्रभान केवट, सुहानी केवट आयु 13 पुत्री हरिनारायण केवट तथा साधना यू 12 पुत्री भरोसी केवट अपनी भैंसों को पानी पिलाने चंबल नदी ले गईं। इसी के चलते तीनों लड़कियां नदी में नहाने कूद गईं। गहराई में जाने पर एक-एक कर डूब गईं। इस मामले के एक घंटे पश्चात् गांव का एक किशोर चंबल पर पहुंचा तो उसने देखा कि गांव की दो युवतियों के शव पानी में तैर रहे हैं। लड़के ने गांव जाकर खबर दी। तब बड़ी संख्या में लोग चंबल नदी पहुंचे। गोताखोर लड़कों ने मशक्कत कर अनुसुइया व सुहानी केवट को चंबल से बाहर निकाल लिया। भरोसी केवट की बेटी साधना का शव रात तक नहीं प्राप्त हो सका। शनिवार को तीसरी बच्ची की खोजबीन आरम्भ हुई।  

वही जिन 3 परिवारों की लड़कियां चंबल में डूबी हैं, उनके घरों में 2 मई व 10 मई उनकी बड़ी बहनों की शादी की तैयारियां चल रही थी। इस मामले के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मुरैना दौरे पर आ रहे हैं। उन्हें भी इस मामले की खबर प्राप्त हुई है। वह परिवारों से मिलने दोपहर को मौके पर रवाना हो सकते हैं। 

मासूम के सीने में अटका 2 रूपये का सिक्का, अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर...

VIDEO! राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरीं 2 लड़कियां, और फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि मिल गई नई जिंदगी

इन जगहों पर लेने जा सकते हैं उगते सूरज का आनंद, आ जाएगा मजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -