प्रेमिका ने शादी में किया हँगामा, बिना दुल्हन के लौटी बारात
प्रेमिका ने शादी में किया हँगामा, बिना दुल्हन के लौटी बारात
Share:

बिलासपुर ​। अपने प्रेमी की किसी दूसरी युवती के साथ शादी की खबर जब उसकी प्रेमिका को लगी तो उसने विवाह मंडप में पहुंचकर हंगामा का दिया। जब इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शादी से इनकार करते हुए बारात को लौटा दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के एक विवाह घर में गुरुवार की रात को विवाह कार्यक्रम चल रहा था। बिलासपुर शहर निवासी दूल्हा महिप तिवारी बारात लेकर पहुंचा था।

दुल्हे को मंडप ले जाया गया। जैसे ही फेरों को समय हुआ वैसे ही एक युवती विवाह मंडप में पहुंच कर हंगामा करने लगी।वह खुद को दूल्हे की प्रेमिका बता रही थी और कह रही थी महिप तिवारी द्वारा उसे धोखा दिया गया है। दूल्हे लड़के ने उसे अपने प्रेम जाल मे फसा कर उससे शादी का वादा किया था।

हँगामा बदने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।जिस पर पुलिस ने आकार मामले को संभाला।इसके बाद दूल्हा और उस युवती को थाना ले जाया गया। इस पूरे हंगामे के बाद दुल्हन ने युवक से विवाह करने से मना कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -