शादी में सात फेरों से पहले बहन के साथ फरार हुई दुल्हन, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग
शादी में सात फेरों से पहले बहन के साथ फरार हुई दुल्हन, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ शादी से पहले दुल्हन के एक कदम ने माता-पिता के होश उड़ गए। शादी में दूल्हे को देखने से पहले ही दुल्हन अपने चचेरी बहन के साथ भाग गई। घटना पुलिस तक पहुंचने पर दोनों लड़कियों की गहना से छानबीन की। दोनों युवतियों को कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की।

दूल्हन की पूरी बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। इलाके में एक लड़की शादी से पहले केवल इसलिए घर छोड़कल चली गई क्योंकि उसे दूल्हा पसंद नहीं था। लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ घर छोड़कर इस वजह से चली गई कि परिजन उसकी शादी उसके मन पसंद युवक के साथ नहीं कर रहे हैं। दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। मगर, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया। पुलिस से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, पिछले रोज सोमवार को गंगोलीहाट के एक व्यक्ति ने थाने में खबर दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी एवं 18 वर्षीय भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं।

उन्होंने बहुत खोजबीन की, मगर दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने दोनों लड़कियों की खोजबीन आरम्भ की। पुलिस ने गंगोलीहाट स्थित बस स्टेंड में CCTV कैमरे खंगाले तो दोनों रोडवेज बस में बैठी हुई दिखाई दी। पुलिस ने परिचालक से संपर्क किया तो बस धौलछीना अल्मोड़ा होने की बात सामने आई। बाद में पुलिस ने अल्मोड़ा पहुंचकर दोनों लड़कियों को कब्जे में लिया तथा गंगोलीहाट लेकर आए। थानाध्यक्ष मंगल ने बताया कि पूछताछ में एक लड़की ने कहा कि उसके माता-पिता उसकी शादी करने जा रहे हैं। मगर जिस लड़के से उसकी शादी की जा रही है, उसे वह पसंद नहीं कतरी। बल्कि वह दूसरे युवक को पसंद करती है तथा उससे ही विवाह करना चाहती है। पुलिस कर्मियों ने दोनों लड़कियों की काउसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर दोनों लड़कियों के सकुशल प्राप्त होने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा

'बेटियों-महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो': CM योगी

धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर लगाए जाने पर बोले CM योगी- 'इन्हें तुरंत हटाओ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -