लड़की को प्यार में फंसाकर होटल ले गया लड़का और फिर...
लड़की को प्यार में फंसाकर होटल ले गया लड़का और फिर...
Share:

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ शादी का झांसा देकर लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है। मामला गोमती नगर क्षेत्र की है। खबर के अनुसार, यहां रहने वाली लड़की ने अवनीश यादव नामक शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अवनीश के साथ उसकी फोन पर बातचीत आरम्भ हुई थी।

तत्पश्चात, दोनों के बीच अफेयर आरम्भ हो गया। फिर लड़के ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लड़की ने भी उसका प्रपोज स्वीकार कर लिया। फिर एक दिन लड़के ने उसे कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। लड़की भी मिलने के लिए राजी हो गई। पीड़िता ने बताया कि फिर युवक उससे मिलने के लिए आजमगढ़ से लखनऊ आया। उसे यहां वह एके होटल में ले गया। उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे कहा कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता ने बताया कि वह उसे झांसे में आ गई तथा उसकी बात मान ली। तत्पश्चात, अवनीश ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। अब वह उससे बात नहीं करता है।

पीड़िता ने बताया कि वह युवक की बात कभी नहीं मानती। मगर लड़के ने अपने माता-पिता से भी उसकी कई बार बात करवाई थी। इसलिए उसे लगा कि शायद वह सच में ही उससे शादी करना चाहता है। मांगा लड़के ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात् धोखा दे दिया। SHO गोमती नगर दिनेश चंद्र के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

शरीर के टुकड़े कर फ्रिज में किया स्टोर..'क्राइम पेट्रोल' के इस एपिसोड पर मचा बवाल, अब सोनी टीवी ने किया ये काम

दिल्ली केस में अंजलि की सहेली ने किए कई बड़े खुलासे, बताया उस रात का पूरा सच

सामने आई अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -