आपके स्वास्थ के बारे में बताते है नाखुनो के निचले हिस्से
आपके स्वास्थ के बारे में बताते है नाखुनो के निचले हिस्से
Share:

क्या आपने कभी अपने नाखुनो को गौर से देखा है। शायद देखा भी हो और शायद नही भी। देखा है तो क्या आपने कभी गौर किया है अपने नाखुनो के निचले हिस्से को जहाँ आपको एक चाँद जैसी आकृति दिखती है। देखी होगी लेकिन आपने कभी सोचा नही होगा कि ये क्यों होता है ऐसा। दरअसल,आपके हाथों में बहुत से राज़ छुपे होते हैं। ये नाखून का एक अहम हिस्सा होता है। इस हिस्से को लैटिन भाषा में Lunala कहा जाता है।

हिंदी में इसको छोटा चांद कहा जाता है। ये महज़ एक डिज़ाइन नहीं है, ये आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत से राज़ खोलता है। चीन का परम्परागत स्वास्थ्य समुदाय ऐसा मानता है कि ये किसी के स्वास्थ्य को मापने का बैरोमीटर होता है। Lunula की स्थिति आपके स्वास्थ्य का सूचक होती है। जब आपका स्वास्थ्य सही नहीं होता तो ये लगभग नाखून से गायब हो जाते हैं। स्वास्थ्य सही होने के साथ ही ये निशान वापस अपनी पुरानी अवस्था में लौट आते हैं।

1. सामान्य Lunula - अगर 10 उंगलियों के नाखूनों में से 8 के Lunula दूधिया सफ़ेद रंग के हों, तो आपका स्वास्थ्य बहुत बेहतर है। फिर आपको फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं।

2. कम हो रहे Lunula - अगर आपकी उंगलियों के नाखूनों में से ये लगातार गायब होते जा रहे हैं या बस अंगूठे में ही Lunula बचे हैं, तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की ज़रूरत है और आप जल्द ही बीमार पड़ने वाले हैं।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि ये आधे चांद आपके शरीर से जुड़े अन्य कई रोगों और बातों का खुलासा करते हैं। साथ ही साथ ये आपके शरीर में Iron की कमी, Thyroid या Pituitary Gland और Possible B-12 के बारे में आगाह करते हैं।

बदलते मौसम की वजह से गला खराब हो गया है तो यह करे

बारिश में होने वाले जुकाम से ऐसे निपटे

रोजमर्रा की बीमारियों का ऐसे करे इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -