बॉस ने कर्मचारियों को दी ऐसी सजा, देखकर फूटा लोगों का गुस्सा
बॉस ने कर्मचारियों को दी ऐसी सजा, देखकर फूटा लोगों का गुस्सा
Share:

चीन के जिआंगसू प्रांत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक एजुकेशन एंड ट्रेनिंग कंपनी की ओर से सजा के तौर पर दर्जनों कर्मचारियों को कच्चे करेले खाने को विवश किया गया। क्योंकि कर्मचारियों ने दिए गए टारगेट को पूरा नहीं किया था। चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कई कर्मचारी कड़वे एवं कच्चे करेले खाते नजर आए। कंपनी ने इसे Reward And Punishment स्कीम करार दिया। 

इसके साथ ही बताया कि कर्मचारियों ने इस पर मंजूरी दी थी। एक कर्मचारी ने वीडियो में इसकी पुष्टि भी की। हालांकि, उसका कहना था कि वो कच्चे करेले नहीं खाना चाहता था। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया- कोई भी कड़वे करेले खाना नहीं चाहता। ऐसे में वे (कर्मचारी) अगली बार कड़ी मेहनत करेंगे तथा टारगेट अचीव करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर ये बात जानने के पश्चात् लोग हैरान रह गए। अधिकांश लोगों ने कर्मचारियों का पक्ष लिया और कंपनी को भला-बुरा कहा। 

वही इस वीडियो पर एक शख्स ने कहा- ऐसी सजाएं स्कूल टाइम में सुनने को मिलती थीं, अब कंपनी वाले भी ये करने लगे। दूसरे ने लिखा- कंपनी का कर्मचारियों के प्रति ऐसा बर्ताव करना कतई सही नहीं है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट अपना गुस्सा प्रकट किया है।

 डेटिंग ऐप्स के जरिए पुरुषों को होटल में बुलाती थी महिला पुलिस और फिर...

'ममता बनर्जी चोर है..', विपक्षी एकता की बैठक को 24 घंटे भी नहीं हुए और कांग्रेस ने TMC सुप्रीमो पर कर दिया अटैक

सफेद पुखराज बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए किस राशि के जातक को पहनना चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -